KAIMGANJ NEWS भव्य निशान जुलूस निकाल, श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई जाहर वीर गोगा महाराज की जयंती

Picsart 25 08 10 15 05 09 983

KAIMGANJ NEWS – सबसे कम 15 साल की उम्र के भगत कृष्ण ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर दिया श्रद्धालुओं को आर्शीवाद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
वाल्मीक समाज द्वारा हर बर्ष आज के ही दिन अपने आराध्य देव जाहरवीर की जयंती उल्लास पूर्ण वातावरण में पूरे श्रद्धा भाव से मनाई जाती है । समाज की इस परंपरा का निर्वाह पूरे नियमानुसार ही किया जाता है । उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए वाल्मीक समाज ने गगन भेदी नारों के साथ निशान जुलूस निकाल कर जयंती समारोह पूर्वक मनाई ।
श्रद्धालुओं द्वारा नगर के मुख्य व्यस्त बाजार श्यामागेट से लोहाई बाजार तक निश्चित स्थान पर पूरी रात निशानों को लाया जाता रहा । इस तरह निशान जुलूस समारोह में शामिल होने के लिए लालबाग, अताईपुर, पुरौरी, अलीगंज, रायपुर, चिलौली, बगिया, चिलांका और दमदमा आदि स्थानों के निशान आकर शामिल हुए। लोहाई बाजार से निशान यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी और लालकुआं होते हुए गमा देवी मंदिर पहुंची। जहां पूजन अर्चन कर श्रृद्धालुओं ने अपने आराध्य के प्रति भक्ति भाव पूर्वक आस्था जताई । देवी मंदिर परिसर में समाज के लोगों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में तैयार व्यंजन प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सभी ने मिलकर लंगर छका । यात्रा समापन पर यहां मेले जैसा दृश्य दिखाई दिया । कई तरह की सजी दुकानों से लोगों ने खरीदारी की वहीं बच्चों ने चाट पकौडा का स्वाद चख कर अपनी पसंद के खेल खिलौने खरीदे । जयंती निशान शोभा जुलूस यात्रा में मुख्य रूप से नरेश खलीफा, सुंदर भगत, महेश भगत, उमेश चंद, पिंटू कोतवाल, अशोक, सोनेलाल और रमेश भगत आदि व्यवस्था संभाले रहे ।
-: खास आकर्षण :-
मेले में शामिल 15 वर्षीय सबसे कम आयु का भगत कृष्ण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए, उन्हें आशीर्वाद दिया। कृष्ण अपना निशान भी लेकर आए थे। इस प्रकार पूरी आस्था उत्साह एवं हर्षोउल्लास पूर्ण बातावरण में पारंपरिक रूप से जाहर वीर गोगा जी महाराज जयंती का यह आयोजन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes