KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

Picsart 26 09 27 20 10 38 583

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह हिलने लगा आशियाना

  • ​पड़ोसियों ने भी आनन-फानन में खाली किए घर, गली में जमा हुआ सहमा हुजूम
  • ​प्रशासनिक अमले में हड़कंप, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने संभाला मोर्चा, एंबुलेंस तैनात

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)

लगातार तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर में ऐसा खौफ बरपाया कि लोग अपने ही घरों में दहशत के साए में आ गए। अताईपुर जदीद के जजिया मोहल्ले में उस वक्त रूह कंपा देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक पक्का दोमंजिला भवन तेज आवाज के साथ चटकने लगा और देखते ही देखते बराबर वाले मकान पर खतरनाक ढंग से झुक गया। दीवारें फटते ही घर के अंदर कोहराम मच गया और लोग बदहवास हालत में सड़क की ओर दौड़ पड़े।

Picsart 26 09 27 20 11 46 974

​‘लगा जैसे भूकंप आ गया हो’

मोहल्ला जजिया के रहने वाले अहसन उर्फ अक्कन खां के दो मंजिला आशियाने में रविवार को सब कुछ सामान्य था। तभी अचानक ऊपरी हिस्से की दीवारों में भयानक दरारें उभर आईं और पूरी इमारत एक तरफ झुकने लगी। छत और फर्श से सीमेंट-गारे के टुकड़े गिरते देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। अनहोनी की आहट मिलते ही परिजन बिना कुछ सोचे-समझे जो जिस हाल में था, जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागा। इमारत को झुकता देख आसपास के बाशिंदों के भी हाथ-पांव फूल गए। हादसे के डर से पड़ोसियों ने भी अपने-अपने घरों को फौरन खाली कर दिया और पूरा इलाका खुले आसमान के नीचे आ खड़ा हुआ।

​कच्चे कोठे से रिसते पानी ने ढहाया सितम!

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित के मकान के ठीक पीछे एक कच्चा कोठा बना हुआ है। बीते 72 घंटों की झमाझम बारिश के चलते उस कोठे की छत टूट गई थी, जिससे बारिश का पानी लगातार नींव में समाता रहा। अंदेशा जताया जा रहा है कि जमीन के धंसने और दीवारों में भारी सीलन आने की वजह से इमारत का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।

​अफसरों का अमला मौके पर, रेड अलर्ट पर इलाका

इमारत झुकने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में सनसनी फैल गई। एसडीएम अभिषेक वर्मा दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की नजाकत को भांपते हुए आला अधिकारियों को अलर्ट किया। देर शाम एसडीएम के साथ सीओ अजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) अशोक कुमार और सहायक अभियंता (AE) सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी मुआयना किया।

​प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस बल तैनात कर दिया है। खतरे की जद में आए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों को क्षतिग्रस्त ढांचे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]