KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में घुसा पानी, ई-रिक्शों के पहिए भी थमे
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
लगातार 52 घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने कायमगंज नगर और ग्रामीण इलाकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। लगातार पानी बरसने से जगह-जगह जलभराव हो गया और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। बिजली आपूर्ति लंबे समय तक ठप रहने से नगर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हुआ। घरों में लगे इनवर्टर और बैटरियां जवाब दे गईं, जबकि बिजली के अभाव में पानी की टंकियां खाली हो गईं। पेयजल संकट के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क
फूलमती मंदिर के पास सड़क एक बार फिर बारिश की मार नहीं झेल सकी। करीब 15 दिन के भीतर यह मार्ग तीसरी बार धंसने से इसकी गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। लगातार बारिश के चलते रूटौल स्थित विद्युत पावर हाउस भी पानी से घिर गया।
बिजली गुल होने का असर आम जिंदगी से लेकर कारोबार तक दिखाई दिया। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके तो कई जगह लोगों को जरूरी संपर्क करने में भी परेशानी हुई। बिजली के अभाव में ई-रिक्शों की बैटरियां चार्ज नहीं हो सकीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में ई-रिक्शों का संचालन प्रभावित रहा। बाजारों में सब्जी, फल और दूध की आपूर्ति पर भी बारिश का असर पड़ा।
कच्चे मकान बारिश के आगे नहीं टिक सके
लगातार बारिश के कारण कई कमजोर और कच्चे मकान ढह गए। नगर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी रविचंद गुप्ता का कच्चा मकान बारिश के बीच भरभराकर गिर गया। परिवार के लोग हादसे से कुछ समय पहले ही मकान से बाहर निकल गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान के धराशायी होते ही पूरी गृहस्थी मलबे के नीचे दब गई। परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा।
घसिया चिलौली निवासी दफेदार एवं ज्ञान प्रकाश और अंशुल राठौर के कच्चे मकान भी बारिश की मार से धराशायी हो गए। पृथ्वीदरवाजा निवासी कुलदीप के मकान को भी भारी बारिश ने अपनी चपेट में ले लिया। मकान गिरने से घरेलू सामान मलबे में दब गया। वहीं नोनियमगंज में संतोष कुमार का मकान भी बारिश के दौरान गिर पड़ा। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी दोबारा जुटाने का संकट खड़ा हो गया है।
तालाब का पानी फर्नीचर गोदाम के बेसमेंट में घुसा
नगर से सटे डुंडी गढ़ी गांव में बारिश के कारण हालात और बिगड़ गए। यहां तालाब का पानी शाहिद फर्नीचर के गोदाम में जा घुसा। देखते ही देखते पानी बेसमेंट तक पहुंच गया। बेसमेंट में रखी प्लाईवुड, सनमाइका और अन्य सामान पानी की चपेट में आकर खराब हो गया। कारोबारी ने नुकसान की कीमत करोड़ों रुपये में बताई है। लगातार पानी बढ़ने से कारोबारी की चिंता बढ़ गई है।
11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति प्रभावित
बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। रविवार को सुभानपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से फर्स्ट फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार बारिश और जलभराव के बीच विद्युत कर्मचारियों को फाल्ट तलाशने और मरम्मत करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस फीडर से जुड़े इलाकों में 50 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
डंपर की चपेट में आई 33 हजार वोल्ट की लाइन
अचरा मार्ग पर लुधईया पावर हाउस के पास भी बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका लगा। यहां 33 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में डंपर आ गया। हादसे में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही पास में रखा ट्रांसफार्मर भी पोल समेत नीचे आ गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद संबंधित क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
लगातार बारिश, बिजली की लंबी कटौती, पेयजल संकट, मोबाइल नेटवर्क की बाधा और जलभराव ने कायमगंज के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगर से लेकर गांवों तक लोग मौसम के कहर से जूझते नजर आए। कई परिवारों की गृहस्थी मलबे में दब गई तो कारोबारियों को भी पानी से नुकसान उठाना पड़ा। लोगों की नजर अब बारिश थमने और बिजली-पानी व्यवस्था सामान्य होने पर टिकी है।
ब्यूरो चीफ : जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes