KAIMGANJ NEWS कायमगंज में कुदरत का कहर: जिंदा ही नहीं, मुर्दों पर भी आफत! बारिश के सैलाब में धंसीं कब्रें, ईंटें बिखरीं

Picsart 26 09 26 16 57 04 458

KAIMGANJ NEWS मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में घुसा बाढ़ जैसा पानी, कई पक्की और कच्ची मजारें जमींदोज; परिजनों में भारी आक्रोश, प्रशासन बेपरवाह

​विशेष संवाददाता | कायमगंज (फर्रुखाबाद)

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कस्बे में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि अब जिंदा इंसानों के साथ-साथ अपनी आखिरी नींद सो रहे मुर्दों का सुकून भी छिन गया है। नगर के मोहल्ला कुकीखेल स्थित ऐतिहासिक कब्रिस्तान में आसमान से बरसी आफत ने भारी तबाही मचाई है। पूरे कब्रिस्तान परिसर में घुटनों तक गंदा पानी भर जाने के कारण दर्जनों कब्रें भरभराकर जमीन में धंस गई हैं। पानी के तेज बहाव और जमीन बैठने से कई पक्की कब्रों की ईंटें उखड़कर गहरे गड्ढों में समा गईं, जिसका दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है।

​तस्वीरों ने खोली हकीकत: जमींदोज हुईं कई मजारें

​कब्रिस्तान से सामने आई ताजा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बारिश का पानी कब्रों के चारों तरफ तालाब की शक्ल ले चुका है। पानी के रिसाव और दलदल बनने के चलते एक पक्की ईंटों की बनी कब्र का पूरा चबूतरा बीच से धंसकर एक गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया। कब्र की गोल चिनाई वाली ईंटें बिखरकर मलबे का ढेर बन चुकी हैं, जबकि पास की अन्य कब्रों के भीतर भी बरसाती कीचड़ और गंदा पानी लबालब भर गया है। पेड़ों से गिरते पानी और चारों ओर फैली जलभराव की स्थिति ने इस मुकद्दस जगह को किसी जलमग्न टापू जैसा बना दिया है।

​जिंदा तो परेशान थे ही, अब अपनों की कब्रों को लेकर रो रहे लोग

​जैसे ही मोहल्ला कुकीखेल के कब्रिस्तान में पानी भरने और कब्रों के धंसने की खबर इलाके में फैली, स्थानीय बाशिंदों और जिनके बुजुर्ग व परिजन वहां दफन हैं, उनमें हड़कंप मच गया। लोग भारी बारिश के बीच छाते लेकर और पानी में से गुजरते हुए अपने बुजुर्गों की कब्रों की सलामती देखने कब्रिस्तान की ओर दौड़ पड़े। जब वहां जाकर देखा तो अपनों की कब्रें धंसी और ईंटें बिखरी पड़ी थीं। इस खौफनाक और दर्दनाक मंजर को देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ जलभराव नहीं, बल्कि हमारे पुरखों की बेअदबी है।

​जल निकासी के दावों की खुली पोल, नगर पालिका पर फूटा गुस्सा

​स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि इलाके में जलनिकासी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। नालियां और नाले चोक पड़े हैं, जिससे बारिश का सारा पानी रुख बदलकर सीधे कब्रिस्तान में दाखिल हो रहा है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा, “अधिकारियों को बार-बार जलभराव की शिकायत दी गई, मगर कागजों में ही नाला सफाई का खेल चलता रहा। आज नतीजा यह है कि हमारे पुरखों की कब्रें ढह रही हैं और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया है।”

​तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने और मरम्मत की मांग

​इलाकाई लोगों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और नगर पालिका के आला अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। मांग की गई है।

  • ​बारिश के पानी को कब्रिस्तान में घुसने से रोकने के लिए नालों की तत्काल खुदाई और सफाई कराई जाए।
  • ​जिन कब्रों को भारी नुकसान पहुंचा है, उनके चारों ओर मिट्टी भराई कराकर सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं।

​यदि समय रहते पानी नहीं निकाला गया तो बाकी बची दर्जनों कब्रें भी दलदल में समा जाएंगी, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes