धमकी से घबराई महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

Picsart 22 10 21 21 28 06 306 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अक्टूबर 2022
मोतीलाल तथा गुड्डू आपस में सगे साढू है। गुड्डू की धमकी से घबराई मोतीलाल की पत्नी ने अपनी जिंदगी की उम्मीद छोड़कर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। विवरण के अनुसार पड़ोसी जनपद एटा के गांव गोहटिया मोहकमपुर निवासी 24 वर्षीय महिला रूबी पत्नी मोतीलाल को गंभीर हालत में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। बताया गया कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पति मोतीलाल ने बताया की उसका साढू गुड्डू कंपिल थाना /कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौर खेड़ा में रहता है। उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ दिल्ली चली गई है। वह आए दिन मेरी पत्नी को फोन पर तरह-तरह की धमकी देता रहता है। अभी एक माह पूर्व मेरी पत्नी के बच्चा हुआ था। उसकी पैदा होते ही मौत हो गई। मेरी पत्नी साढू की धमकी से तंग एवं बच्चे की मौत से परेशान हो गयी थी। उसने आज किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया । किन्तु साथ आए लोग यहां से फर्रुखाबाद जहर पीड़ित महिला को ले जाने के लिए अपने अन्य परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे ।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes