KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कायमगंज, फर्रुखाबाद। संवाददाता
तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा निवासी उमेश चंद्र उर्फ झब्बू कठेरिया (45) अपने दामाद उदय राज निवासी सौरिख (कन्नौज) और बेटे योगेश के साथ बाइक से कायमगंज बाजार आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेहंदियावली की मजार के पास गजिया-चिरौली रोड की ओर मुड़ी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा योगेश और दामाद उदय राज गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों का इलाज जारी है।
टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
होली से पहले घर में पसरा मातम
बताया गया है कि मृतक उमेश चंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी बेटी नेहा की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह होली मनाने अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं।
मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता, मां विदेशी तथा बेटियों निशा, नेहा और बेटों संदेश व योगेश को बिलखता छोड़ गया है। परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य होने के कारण इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक का पता लगाया जाएगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान




FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर
KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घरेलू विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, समय रहते बची जान — लोहिया अस्पताल रेफर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदीपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अश्लील फोटो और गालियों की बौछार: मनचले की हरकतों से दहशत में परिवार, मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक या किसी शातिर मनचले ने[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलों की होली से महका वृद्धाश्रम, ‘साहसी बेटियों’ ने बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। होली के रंगों के बीच जब अपनों का साथ मिल जाए[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली की खुशियां मातम में बदलीं: घर लौट रहा युवक कायमगंज से रहस्यमय ढंग से लापता
KAIMGANJ NEWS 🎭 बीकानेर से आया था पंकज, मोबाइल कवर डलवाने निकला और फिर हो[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कूड़े के ज्वालामुखी पर लुधईया! भीषण आग से ‘दमघोंटू’ हुआ इलाका, रातभर तांडव करती रहीं लपटें
KAIMGANJ NEWS – एमआरएफ सेंटर के पास कचरे के ढेर में लगी आग, जहरीले धुएं[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में गूंजे ‘होली है’ के जयकारे: 18 स्थानों पर धधकी आस्था की ज्वाला, श्यामागेट की होली बनी आकर्षण का केंद्र
KAIMGANJ NEWS ✨ 233 में से 18 स्थानों पर संपन्न हुआ होलिका दहन, शेष 215[...]
Mar
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद: अवैध शराब माफियाओं के गढ़ ‘लकूला’ में आबकारी का छापा, 300 किलो लहन नष्ट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद: अवैध शराब माफियाओं के गढ़ ‘लकूला’ में आबकारी का छापा, 300 किलो[...]
Mar