KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार वाइक ट्रैक्टर में पीछे से घुसी दुर्घटना में वाइक चालक की दर्दनाक मौत साथी घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Picsart 23 05 16 16 41 29 901

KAIMGANJ NEWS – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक की घटना में कोई गलती नहीं थी , तेज रफ्तार वाइक पीछे जुडी ट्राली के पिछले हिस्से में अनियंत्रित हो जा घुसी थी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग के पास देर शाम एक बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। जिससे वाइक चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी कायमगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक मृत घोषित कर दिया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव ढडियापुर निवासी उमेश शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र विकास अपने दो साथियों के साथ बाइक से रुदायन रोड पर घूमने निकला था। उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे उसके भाई का साला रजनेश पुत्र ऋषिपाल निवासी भगरौली थाना उसैत जनपद बदायूं घायल हो गया। वहीं इसी वाइक पर सवार मृतक के ही गांव का निवासी ओमवीर पुत्र रामविलास संयोग से बाल – बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई उदयवीर सिंह घायल विकास को सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ लिया। हालांकि ट्रैक्टर चालक की इस घटना में कोई गलती नहीं थी । घटना की जानकारी होने पर मां रीना, पिता उमेश, भाई सतेंद्र और आकाश का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes