– एंटीजन किट से जांच में 3 लोग पाए गए प्रभावित। ग्रामीण को कराया गया होम आइसोलेशन
कायमगंज -फर्रुखाबाद 24 अगस्त 20-22
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम नगला धनी में बीते दिनों से विचित्र बुखार एवं गला रोग की बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। अभी कल ही इस बीमारी से एक अबोध बच्ची की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चेता है। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हकीकत को जानने के लिए गांव पहुंचकर जायजा लिया और रोग के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। बताते चलें इस गांव में कोमल पुत्री भारत सिंह की मौत हो चुकी थी,, इसके अलावा गांव के कई बच्चे हैलट अस्पताल कानपुर में इलाज करवा रहे हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम इस गांव में डेरा जमाए हुए हैं। और बच्चों के साथ साथ महिलाओं एवं पुरुषों का भी उपचार किया जा रहा है। आज टीम द्वारा 49 लोगों की जांच की गई ,उन्हें दवाइयां दी गई,। जिनमें बच्चे महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। इसके अलावा इसी गांव में एंटीजन किट द्वारा जांच की गई तो दोलोग किसी अन्य घातक बीमारी से पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है।, इसके अलावा गांव के सभी लोगों की जांच चल रही है, इस संबंध में सीएमओ से जब फोन द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं लगा। आज गांव नगला धनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०अवनींद्र कुमार के निर्देशन में एसीएमओ डॉक्टर सर्वेश यादव, एसीएमओ डॉ राजेंद्र गौतम, डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सूद की टीम ने पहुंचकर गहनता से चिकित्सीय परीक्षण किया। दी गई जानकारी के अनुसार गांव में लार्विसाइडल का छिड़काव कराया गया। वही 2 चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण तथा परामर्श का कार्य किया । स्वास्थय टीम में शामिल एपीडिमाँलाजिस्ट द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर गांव में मृत बच्ची कोमल पुत्री भारत सिंह का ऑडिट चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया। बताया गया कि इसमें डिप्थीरिया की पुष्टि नहीं हुई है। केवल सीजनल वायरल के लक्षण पाए गए ।लगातार कराए गए सर्वे के अनुसार अब तक227 बच्चों का परीक्षण किया गया। इनमें से 22 बच्चों को बुखार के लक्षण पाए जाने पर दवा वितरित की गई। साथ ही टीकाकरण कराया गया। टीम ने गांव में कोविड-19 के भी सैंपल कराए ,तो दो लोग एंटीजन जांच में धनात्मक पाए गए। जिनका आरटी पीसी आर सैंपल लिया गया। इसी तरह गांव मुडौल में भी मासूम दिव्या की मृत्यु की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर जांच की, तो यहां भी सीजनल वायरल फीवर के लक्षण पाए गए। प्रभावित लोगों का स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। यहां भी डॉक्टरों की टीम जो परीक्षण तथा दवाइयां वितरण का काम कर रही है । प्रभावित गांव नगला धनी मुडौल तथा कादर दादपुर सराय में अग्रिम आदेशों तक डॉक्टर सुनील के नेतृत्व में टीम की तैनाती की गई है। इसी के साथ यहां एएनएम तथा आशा बहुओं की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb