Kaimganj news-मामला निर्माणाधीन अमानक सड़क निर्माण के विरोध एवं एस्टीमेट मांगने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है
कायमगंज /फर्रुखाबाद 19 दिसंबर 2023
नगर कायमगंज के वार्ड नंबर 05 रविदास पुरम ( पटवन गली )में राज प्रिंटर्स वाली गली में नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है । अमानक निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए सभासद द्वारा विरोध किया गया और ठेकेदार से एस्टीमेट की कॉपी मांगी गई। जिसको लेकर ठेकेदार एवं मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सभासद के साथ गाली गलौज कर दी तथा उसके बेटे राजन के साथ धक्का मुक्की की गई। जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई । मौके पर ही लोगों की भीड़ जमा हो गई । सभासद द्वारा फोन कर पुलिस बुला ली गई । पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया । किन्तु वही मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ने उल्टा सभासद को ही पाठ पढ़ा दिया । पीड़ित सभासद का कहना था की मानक विहीन सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है । जिसका हमने विरोध किया । इस पर इन लोगों ने हमारे साथ गाली-गलौज की मौके पर पहुंची भीड़ ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया । तब कहीं जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सका । इधर सभासद के बेटे राजन का कहना था की 2 दिन पूर्व नगर पालिका में एस्टीमेट की कॉपी के लिए एप्लीकेशन दी थी । लेकिन आज तक एस्टीमेट की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है । हमें नहीं पता की कब यह सड़क पास हो गई और कब इसका निर्माण शुरू हो गया ।
इनसैट: –
सभासद ने लगाया कमीशन खोरी तथा गोलमाल का आरोप
कायमगंज 19 दिसंबर
वार्ड नंबर 5 की महिला सभासद शशि देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लगभग हर काम में कमीशन खोरी तथा घपलेबाजी हो रही है । इसीलिए मांगे गए टेंडर तथा एस्टीमेट की कॉपी सभासद को लिखित मांग के बाद भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है । उनका कहना था कि ठीक इसी तरह की घपलेबाजी राज प्रिंटर्स वाली गली में निर्माणाधीन सड़क मार्ग में भी हो रही है । इसीलिए नगर पालिका का कोई भी सक्षम अधिकारी मांगे गए प्रपत्र आम आदमी की बात अलग है , सभासदों तक को उपलब्ध नहीं कराई जा रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb