Kaimganj news –जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआडी रंगे हाथों जुए के फड से गिरफ्तार

Picsart 23 11 11 20 01 08 338

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद11 नवम्बर 2023
मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में स्थित एक आम के बाग से जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआडियो को पुलिस ने जुए के फड से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली के एसआई सुनील कुमार को मुखविर से सूचना मिली कि सादिकपुर के बाग में जुए का फड़ लगा हुआ है। सूचना पर एसआई भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मीरपुर कमरुद्दीनगर निवासी संदीप कुमार उर्फ संजेश, मुकेश कुमार, अतुल सिंह, ओमनंदन उर्फ नंदन, सुखदेव, नारायण दास को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी व उनके पास से 2030 रुपए व फड़ से 980 रुपए बरामद किए । पुलिस जुआडियों केा पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया l
(2)
विद्युत करंट के आघात से दो की हालत गंभीर
कायमगंज, / फर्रुखाबाद 11 नवंबर
अलग -अलग स्थानों पर दो लोग विद्युत करंट के आघात से गंभीर रूप से घायल हो गए / मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी कुंज विहारी का 7 वर्षीय पुत्र खुशहाल व नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी पिंकी को बिजली का करंट लग गया। दोनों के परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लाये। जहां उनका उपचार जारी था l
(3)
युवती ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

कायमगंज,11 नवम्बर
क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी अनुराधा ने संदिग्ध हालत में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लाये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।
(4)
सर्प दंश से बिगड़ी महिला की हालत
कायमगंज 11 नवम्बर
क्षेत्र के गांव कोठी नगला निवासी सीमा देवी को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में परिजन सरकारी अस्पताल लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसे डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
(5)
मार्ग दुर्घटना में दो ग्रामीण घायल
कायमगंज11 नवम्बर
कायमगंज क्षेत्र के गांव टिलियाँ निवासी पवन कुमार व इसी गांव के शिवपाल मार्ग दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार जारी था l
(6)
महिला जली, हालत गंभीर
कायमगंज11 नवम्बर
कायमगंज नगर से सटे गांव कलाखेल की निवासी सवीना घर पर ही किसी तरह जल गयी। गंभीर हालत में उपचार के लिए परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया।

छत से गिरा मासूम हालत गंभीर
कायमगंज 11 नवम्बर
कोतवाली क्षेत्र के गांव सूखा नगला निवासी सतेंद्र का 3 वर्षीय पुत्र यश छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अस्पताल लाये। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायल मासूम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes