KAIMGANJ NEWS लाखों रुपए की तम्बाकू लोड गुजरात जा रहा ट्रक जीएसटी टीम ने लिया अभिरक्षा में

Picsart 24 12 19 06 44 32 058

KAIMGANJ NEWS – लोड़ माल से संबंधित प्रपत्र मांगने पर नहीं दिखा सका ट्रक चालक
कायमगंज /फर्रुखाबाद
तम्बाकू उत्पादन – प्रोसेसिंग एवं वाहरी मंडियों में माल बेचने के लिए कायमगंज की तम्बाकू मंडी दूरस्थ क्षेत्रों तक मशहूर है । इसीलिए यहां के तैयार माल की विशेष मांग बनी रहती है । किन्तु जीएसटी के कराधान की विषमता के कारण कर अपवंचना का खेल भी बडे पैमाने पर खेला जाता है । जिसकी जानकारी जीएसटी विभाग को भली प्रकार से है । संभवतः इसीलिए आज भी
गुजरात जा रहे तंबाकू लदे ट्रक को जीएसटी विभाग ने पकड़ लिया। टीम को चालक मौके पर प्रपत्र नहीं दिखा सका। विभाग भौतिक सत्यापन कर जुर्माना लगाए जाने की बात कह रहा है ।
जीएसटी विभाग को सूचना मिली कि एक तंबाकू लदा ट्रक टिलियां अहमदगंज मार्ग स्थित नखासा के पास से जा रहा है। इस पर विभाग के अधिकारी सर्तक हो गए । घेराबंदी करने विभाग के एसी अभिषेक मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तंबाकू लदे ट्रक को रोककर प्रपत्र मांगे। चालक मौके पर प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर टीम द्वारा ट्रक को अभिरक्षा में ले मंडी समिति लाया गया । एसी ने बताया कि तंबाकू लदा ट्रक शमसाबाद क्षेत्र के गांव मूसेपुर से प्रवेश के यहां से लोड होकर तंबाकू लादकर गुजरात जा रहा था। मौके पर चालक प्रपत्र नहीं दिखा पाया था। बाद में जीएच इंटर प्राइजेज के नाम से बिल आया है। 3 लाख 22 हजार का माल होना बताया जा रहा है । टीम के अनुसार भौतिक सत्यापन के बाद जुर्माना बसूली हेतु कार्यवाही की जा सकती है ।
(2)
खेत में से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में मां बेटी को पीटा
कायमगंज ,।
कायमगंज क्षेत्र के गांव सोतेपुर मजरा हकीकतपुर में खेत से ट्रैक्टर निकाले जाने के विवाद में मां तथा बेटी को मार-पीट कर घायल कर दिया ।
गांव सोतेपुर निवासी सुग्रीव सिंह की 14 वर्षीय बेटी प्रांती को पुलिस मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां इलाज के दौरान परिजनों ने बताया उसके खेत के पास रिश्तेदारों का खेत है। जब उसके खेत पर सामान उठाने के लिए ट्रैक्टर मंगाया। ट्रैक्टर उनके खेत से निकल रहा था तभी गेहूं की फसल का नुकसान हो गया। इस पर आरोपी गुस्साए और उन्होंने वहां मौजूद प्रांती व उसकी मां रीमा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाही का आश्वासन दिया है ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes