Delhi news संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की से दो भाजपा सांसद हुए घायल – ले जाया गया अस्पताल

Picsart 24 12 19 14 53 20 604

Delhi news – घायल भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का मार कर घायल करने का लगाया आरोप

, – नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें संसद के अंदर जाने से रोकने के लिए भाजपा सांसद ही कर रहे थे धक्का मुक्की वहां लगे कैमरे से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी संसद के अंदर जाने का उन्हें संवैधानिक अधिकार है
दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज
भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी तथा फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत लोकसभा परिसर स्थित मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की से गिरकर घायल हो गए । दोनों घायल सांसदों को व्हीलचेयर के द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया है । अस्पताल में भर्ती उपचाराधीन सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धक्का मारकर गिरा दिया । जिससे वे घायल हो गए । इस पर तत्काल एक बयान जारी करते हुए कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बाबा साहब के बारे में की गई टिप्पणी के बाद प्रतिपक्ष के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे । विरोध प्रदर्शन के साथ ही मैं संसद भवन के अंदर जाने का प्रयास कर रहा था । जबकि वहां मौजूद भाजपा सांसद धक्का मुक्की करते हुए अंदर जाने से रोक रहे थे । उन्हीं के धक्कों से यह दोनों सांसद गिरकर घायल हुए हैं । मुझे संसद के अंदर जाने का संवैधानिक अधिकार है । किंतु यह लोग उसमें रुकावट डाल रहे थे । घटना के बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वहां पर कैमरे लगे हुए हैं जिनके फुटेज से स्थिति स्पष्ट हो जाएगीl भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी का कहना है कि वह सीढ़ियों के पास खड़े थे। इसी दौरान राहुल गांधी वहां पर पहुंचे और एक सांसद को धक्का दे दिया। – (शायद वे सासंद मुकेश राजपूत को धक्के से ऊपर गिरा बता रहे हों) -राहुल गांधी के धक्के से वह सांसद लड़खड़ाए और मेरे ऊपर आकर गिर पड़े। धक्का लगने से नीचे गिरे भाजपा सांसद सारंगी के माथे पर गहरा चोट का निशान आ गया ।
=*आरोप लगने पर बोले राहुल गांधी* =
आरोप लगने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी वयान जारी कर कहाकि मौके पर लगे ( आपके ) कैमरे में सब कुछ दिखाई देता होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा के अन्दर जाने का प्रयास कर रहा था। उसी समय भाजपा के सांसद / सदस्य उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए पीछे की ओर धकेल रहे थे और मुझे धमका भी रहे थे। उन्होंने आगे कहाकि धक्का-मुक्की से हमें कुछ होता नहीं है। उन्होंने कहाकि पार्लियामेंट के अंदर जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहाकि यह लोग संविधान पर सीधा हमला कर बाबा साहब आंबेडकर जी को अपमानित कर रहे हैं।
बताया गया कि इंडिया गठबंधन गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष ने माफी की मांग करते हुए विरोध मार्च भी किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के सांसद नीले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं।
= विरोध के चलते स्थगित करनी पड़ी सदन की कार्यवाही =
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह की एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ देर बाद ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने शाह की टिप्पणी से जुड़ा विषय सदन में उठाने का प्रयास करते हुए हंगामा किया तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने भी मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए इसका कडा प्रतिवाद किया था।

* दी गई दिवंगत कांग्रेस सासंद को श्रद्धांजलि*
नई दिल्ली : –
आज सदन की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के सांसद पूर्व लोकसभा सदस्य ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के बारे में सदन को सूचित किया और उनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त रूप विवरण भी दिया । इसके बाद सदन में उपस्थित सांसदों ने कुछ देर तक मौन रहते हुए दिवंगत पूर्व लोकसभा सदस्य को श्रद्धांजलि दी। टिप्पडी विवाद के तूल पकडते ही सदन में हंगामे की नौवत आ गई । हंगामा होता देख लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 -03 बजे ही सदन की कार्यवाही अपराह्न 2-00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes