KAIMGANJ NEWS जीएसटी टीम ने एक ही परिसर में तम्बाकू करोबार करतीं पाई गई तीन फर्मों पर मारा छापा

Picsart 25 11 21 05 50 35 566

KAIMGANJ NEWS – छापामार कार्रवाई की खबर फैलत ही टुबैको कारोबारी हुए चौकन्नें – कई तो अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के गेट बंद कर चले गए इधर-उधर
– क्या हुआ छापे में या फिर क्या चल रहा है? जैसा कहकर एक दूसरे से संपर्क कर पता लगाने की कोशिश करते नजर आए बहुत से तम्बाकू व्यवसायी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तम्बाकू उत्पादन तथा प्रोसेसिंग से कई ब्रान्डों का तम्बाकू माल तैयार कर बाहर की मंडियो में भेजने के लिए कायमगंज की पहचान ही तम्बाकू नगर के नाम से काफी लम्बे समय से बनी हुई है । इस नगर में नगर के अंदर तथा आस पास ही नहीं पडोसी ग्रामों तक में तम्बाकू की गोदामें बडी संख्या में हैं । इन्हीं गोदामों में कृषकों द्वारा उत्पादित तम्बाकू की फसल गडिया, पत्ता, किल्ला , खंदा के रूप में लाकर प्रोसेसिंग कर विभिन्न व्रान्डो के रूप में तैयार की जाती है । तम्बाकू पर भी केन्द्रीय सरकार के नियमानुसार टैक्स निर्धारित है । यह टैक्स भी ब्रान्ड की क्वालिटी व मूल्य के अनुसार कम ज्यादा प्रतिशत में निश्चित है । वस यहीं से ब्रांड कोई सा और किसी दूसरे ब्रान्ड में दिखाकर कर चोरी का खेल शुरू होता है । वहीं खरीदे गए माल की मात्रा व तौल वजन को अभिलेखों में पूरा दर्ज ना करके भी माल तैयार कर लोकल मंडी या बाहर भेज कर भी कर अपवंचना करने की शिकायतें मिलने पर जीएसटी के अनेकों बार कायमगंज में छापे पड़ चुके हैं । यदि अपवादों को छोड़ दिया जाए तो शायद हर एक छापेमारी के बाद मामला फिक्स मैच की तरह थोड़ा बहुत कर बसूली के रूप टैक्स बसूली की औपचारिकता पूरी कर सुलझा लिया जाता रहा है । संभवतः इसीलिए तम्बाकू व्यापार में कर अपवंचना पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रही है । इस तरह से मामले निपटाने की चर्चा हर छापे के बाद सुनाई पड़ती हैं , हालांकि सारे मामले गोदामों तम्बाकू प्रतिष्ठानों के गेट बंद कर की जाने वाली छापेमारी के समय ही सुलझाए जाते हैं । जिसकी यह समाचार माध्यम ( दएडं टाइम्स न्यूज ) पुष्टि नहीं करता है , परन्तु किसी को भी छापामारी स्थल पर यहां तक की मीडिया तक को अन्दर झांकने नहीं दिया जाता है तो इस बात का शक तो गहराएगा ही । खैर जो भी हो आज
इटावा जीएसटी एसआइवी के ज्वाइंट कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, एसके सिंह,
असिस्टेंट कमिश्नर सुनील कुमार ओझा, सुशील कुमार, अमित त्यागी टीम के साथ गुरुवार दोपहर क्षेत्र के गांव लालबाग स्थित एक तंबाकू गोदाम में छापा मारा। जहां एक ही गोदाम में सालासर इंटर प्राइजेज़, श्रीसाई और हुमैरा टुबैको कंपनियों का कारोबार होता मिला । टीम ने फर्मों के अभिलेख खंगाले और वही स्टॉक को भी चेक किया। जहां मौके पर स्टॉक और अभिलेखों का मिलान किया गया। दिनभर टीम द्वारा अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। देर शाम तक टीम द्वारा जांच जारी थी। नतीजा क्या निकला कोई भी सटीक जानकारी नहीं दी गई ।
ब्यूरों चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes