अलग-अलग स्थानों पर युवती तथा होमगार्ड जवान ने खाया ज़हर -हालत गंभीर

Picsart 22 03 04 16 58 49 542

कायमगंज /फर्रुखाबाद 4 मार्च 2022
अलग-अलग कारणों तथा स्थानों पर एक युबती तथा होमगार्ड जवान ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास। मिली जानकारी के अनुसार थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव लीलापुर निकट हरसिंहपुर निवासी राजीव सोलंकी की बेटी जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी अपने बहनोई विजय सिंह पुत्र रामप्रसाद के यहां जाने के लिए आज सवेरे घर से निकली थी। वह कायमगंज पहुंची ।यहां से उसने अपने बहन तथा बहनोई को फोन करके आने की सूचना देते हुए कहा कि जल्द आकर मुझे कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास से ले जाओ। यदि देर लगाई तो मैं तुम्हें जिंदा नहीं मिलूंगी। इस पर घबराया उसका बहनोई नहर रोड पर तेजी से बाइक दौड़ता हुआ उसे लेने कायमगंज की ओर आ रहा था। वह जैसे ही रेलवे स्टेशन से अलीगंज रोड पर स्थित नहर पुल से शिवरई वरियार के पास पहुंचा। उसने देखा कि उसकी साली बदहवास हालत में पड़ी है। जिसे देखते ही बेचारा घबरा गया। और आनन-फानन मौके से लाकर कायमगंज नगर के सीएचसी में भर्ती कराया । युवती ने जहर क्यों खाया यह पूछे जाने पर उसके बहनोई ने कहा कि इस बात का उसे कोई पता नहीं है।
उधर कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी 35 वर्षीय होमगार्ड जवान संजीव कुमार पुत्र जादव सिंह जो 5 बच्चों का पिता है । बताया जा रहा है की होमगार्ड जवान इस समय पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पर ड्यूटी कर रहा है। उसने भी अपने घर पर ही किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस समय उसने यह काम किया। उस वक्त उसके लड़के तथा अन्य परिवार के सदस्य खेतों में आलू की फसल की खुदाई करने चले गए थे। सूचना पाते ही घबराए परिजन घर लौटे। जहां संजीव को गंभीर हालत में देखते ही उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का कारण इन दोनों के घर वालों में से कोई भी बताने को तैयार नहीं था। दोनों का समाचार लिखे जाने तक गंभीर हालत होने के बावजूद भी उपचार करने का ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने काफी प्रयास किया। किंतु हालत में सुधार होता न देख युवती तथा होमगार्ड जवान को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्ट दानिश खान

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes