Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 अक्टूबर 2023
जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य एवं अन्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए , साथ ही गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए आज सहायक आयुक्त खाद्य ( द्वितीय) सैय्यद शाहनवाज हैदर आविदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार , डॉक्टर शैलेंद्र रावत , अरुण कुमार मिश्रा , विमल कुमार ने संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के यहां से नमूने संग्रहित किए । टीम ने रेलवे रोड कायमगंज पर स्थित मेसर्स शिवराज मेडिकल स्टोर जिसके कारोबार कर्ता / विक्रेता रजत चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी निवासी ग्राम रुटोल तथा इसी रोड पर स्थित दवा विक्रेता संगीता शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा निकट ब्लॉक परिसर कायमगंज के यहां छापा डालकर जांच हेतु नमूना संग्रह किया । इसके उपरांत टीम ने रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ अलीगंज रोड पर दीक्षा मेडिकल स्टोर इसके कारोबार कर्ता / दवा विक्रेता शैलेंद्र सिंह शाक्य पुत्र उल्फत सिंह शाक्य के , वही इन्हीं की दूसरी दुकान जिसकी लाइसेंसी शैलेंद्र शाक्य की पत्नी सीमा शाक्य हैं , यहां से भी सप्लीमेण्ट्स जांच के लिए नमूने लिए गए । इस दवा बिक्री दुकान से थोड़ा आगे मेसर्स रागिनी मेडिकल स्टोर जिसके प्रोपराइटर ममतेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम अल्लाहपुर पोस्ट रुटौल कायमगंज बताए गए । इस दुकान से भी नमूने लिए गए ।इसके अलावा खाद्य प्रतिष्ठान राजश्री मेडिकल स्टोर जिसके कारोबार कर्ता / विक्रेता विवेक कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम ममापुर के यहां से भी नमूना संग्रह किया गया । इस छापा मार कार्यवाही के अलावा जनपद मुख्यालय फर्रुखाबाद पर मिष्ठान विक्रेता तलैया फजल इमाम के यहां छापा मार कर दुकान मालिक इंद्रदेव कुमार साव के यहां से वर्फी का नमूना लेते हुए , इस दुकान से 32 किलो 400 ग्राम बर्फी का नमूना भरकर पूरा माल पुनः विक्रेता की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया । छापा मार टीम ने बताया कि संग्रह किए गए सभी नमूने परीक्षण के लिए लैव भेजे जायेंगे । वहां से जांच रिर्पोट मिलने पर प्राप्त परिणाम के अनुसार संबन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही होगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb