Kaimganj news –एफ.एस.डी.ए. द्वारा छापामार कार्यवाही कर दवा विक्रेता दुकानों से लिए फूड सप्लीमेण्‍ट्स के जांच हेतु नमूने

Picsart 23 10 12 20 47 41 235

Kaimganj news–कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 अक्टूबर 2023

जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य एवं अन्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए , साथ ही गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए आज सहायक आयुक्त खाद्य ( द्वितीय) सैय्यद शाहनवाज हैदर आविदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार , डॉक्टर शैलेंद्र रावत , अरुण कुमार मिश्रा , विमल कुमार ने संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के यहां से नमूने संग्रहित किए । टीम ने रेलवे रोड कायमगंज पर स्थित मेसर्स शिवराज मेडिकल स्टोर जिसके कारोबार कर्ता / विक्रेता रजत चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी निवासी ग्राम रुटोल तथा इसी रोड पर स्थित दवा विक्रेता संगीता शर्मा पत्नी प्रदीप शर्मा निकट ब्लॉक परिसर कायमगंज के यहां छापा डालकर जांच हेतु नमूना संग्रह किया । इसके उपरांत टीम ने रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ अलीगंज रोड पर दीक्षा मेडिकल स्टोर इसके कारोबार कर्ता / दवा विक्रेता शैलेंद्र सिंह शाक्य पुत्र उल्फत सिंह शाक्य के , वही इन्हीं की दूसरी दुकान जिसकी लाइसेंसी शैलेंद्र शाक्य की पत्नी सीमा शाक्य हैं , यहां से भी सप्लीमेण्‍ट्स जांच के लिए नमूने लिए गए । इस दवा बिक्री दुकान से थोड़ा आगे मेसर्स रागिनी मेडिकल स्टोर जिसके प्रोपराइटर ममतेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम अल्लाहपुर पोस्ट रुटौल कायमगंज बताए गए । इस दुकान से भी नमूने लिए गए ।इसके अलावा खाद्य प्रतिष्ठान राजश्री मेडिकल स्टोर जिसके कारोबार कर्ता / विक्रेता विवेक कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी ग्राम ममापुर के यहां से भी नमूना संग्रह किया गया । इस छापा मार कार्यवाही के अलावा जनपद मुख्यालय फर्रुखाबाद पर मिष्ठान विक्रेता तलैया फजल इमाम के यहां छापा मार कर दुकान मालिक इंद्रदेव कुमार साव के यहां से वर्फी का नमूना लेते हुए , इस दुकान से 32 किलो 400 ग्राम बर्फी का नमूना भरकर पूरा माल पुनः विक्रेता की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया । छापा मार टीम ने बताया कि संग्रह किए गए सभी नमूने परीक्षण के लिए लैव भेजे जायेंगे । वहां से जांच रिर्पोट मिलने पर प्राप्त परिणाम के अनुसार संबन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही होगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes