सुमित हत्याकांड में युवती व दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

Picsart 22 09 29 20 14 32 240

– सुमित का शव 23 सितंबर को ग्राम जौंरा के पास रोड के किनारे बोरे में बंद पड़ा मिला था
कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 सितंबर 2022
नगर कायमगंज के मोहल्ला जटवारा निवासी युवक सुमित का शव बोरे में बंद करके जौंरा रोड के किनारे इसी गांव के निवासी प्रेम नारायण दीक्षित के खेत में फेंक दिया गया था। जहां ग्रामीणों के देखे जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। जिस समय शब बरामद हुआ था। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद मृतक की मां राधा देवी ने घर से गायब अपने बेटे सुमित के रूप में उसके कपड़ों से पहचान कर बताया था कि यह कपड़े उसके ही बेटे के हैं। कपड़ों से पहचान होने के बाद शव बरामद होने के समय अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना का प्रारंभ उस समय हुआ था। जब सुमित 19 सितंबर को जिस मेडिकल की दुकान पर काम करता था । वहां सुबह जाकर, शाम तक वापस नहीं लौटा और घर वाले खोजबीन में लगे रहे। तब तक शव बरामद हो गया। पहचान होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस घटना का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस एसओजी टीम तथा सर्विलांस पुलिस टीमें गठित कर उन्हें जल्द मामले का पटाक्षेप करने का निर्देश दिया था। इस ऑपरेशन का निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज को सौंपा गया था। पुलिस ने आधुनिक तकनीक तथा अपने सूत्रों के द्वारा गहन जांच के बाद मामले का खुलासा कल कर लिया था । पुख्ता यकीन होने के बाद पुलिस द्वारा 5 लोगों को कायमगंज नगर की तहसील पुलिया पुलग़ालिब से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोग मृतक के मोहल्ला जटवारा एवं उसके बिल्कुल पड़ोस में रहने वाले ही है । इनमें पहला नाम अभियुक्त ईद मोहम्मद पुत्र गुल्लूखां तथा इनके बेटे इरशाद पुत्र ईद मोहम्मद एवं इसी परिवार की अनीशा, रुबीना तथा युवती निशा को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन सभी ने कड़ाई से पूछताछ के बाद घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन्हीं के घर से मृतक सुमित की चप्पल वह शव फेंकने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 361/ 22 धारा 302- 201 आईपीसी के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध पहले से ही दर्ज था। खुलासा होने के बाद अब इसी मुकदमा से यह लोग संबद्ध हो गए हैं।
इनसैट:- कायमगंज के मो० जटवारा में सुमित हत्याकांड के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा है कि सुमित के संबंध अभियुक्त गणों के परिवार की एक युवती से हो गए थे। उसी से मिलने सुमित उसके घर चला गया। जहां दोनों को एक साथ देखकर उनके घर वालों ने, जिसमें युवती खुद शामिल हो गई। सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और अपराध छिपाने के लिए शव को एक बोरे में बंद करके कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ही गांव जौंरा के पास सड़क के किनारे फेंक दिया था । उस समय तो शव की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन मुकदमे में वादी मृतक की मां राधा देवी द्वारा पहचान कपड़ों से करने के बाद ही से इस घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल तथा प्रभारी सर्विलांस टीम उप निरीक्षक जगदीश भाटी और प्रभारी एसओजी टीम अशोक कुमार भाटी को उनके हमराह पुलिस बल के साथ लगाया गया था। शव 23 सितंबर को बरामद हुआ था, जबकि सुमित 19 सितंबर से ही गायब था , 29 सितंबर तक घटना का खुलासा करके लगाई गई टीमों ने अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनका चालन करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes