बाल पोषाहार वितरण ना होने की महिलाओं ने की उप जिलाधिकारी से शिकायत

Picsart 22 09 28 19 03 51 675

कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 सितंबर 2022
कायमगंज से कंपिल जाने वाले मार्ग के निकट बसे गांव जिजपुरा की महिलाओं ने आज उप जिलाधिकारी कायमगंज के कार्यालय आकर एक शिकायती पत्र सौंपा। सौंपे पर गए पत्र में महिलाओं ने खुला आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके यहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री कमलेश कुमारी तथा सहायिका दुर्गा देवी ने माह जून 2022 से अब तक 4 महीने का बाल पोषाहार वितरित नहीं किया है ।

आरोप है कि मिलने वाली सभी वस्तुएं जरूरतमंदों की बजाए यह कार्यकत्रियां कालाबाजारी करके बेच देती हैं। महिलाओं का कहना है कि बच्चों को राशन न मिलने के कारण उनकी सेहत प्रभावित होती है । साथ ही इनके इन कारनामों से गांव की महिलाओं में काफी आक्रोश भी है। उनका कहना है कि जब हम लोगों ने इनसे राशन वितरण के लिए कहा तो इन्होंने दो टूक लहजे में जवाब देते हुए कहा कि राशन वितरण नहीं करेंगे। तुम चाहे एसडीएम के पास जाकर या फिर डीएम के पास मेरी शिकायत कर दो। कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं।

महिलाओं ने राशन वितरण न करने की जांच के साथ ही अनियमितता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो यही माना जाएगा की प्रशासन की मिलीभगत से ही भ्रष्टाचार पनप रहा है । शिकायती पत्र पर महिला रीना ,पूजा ,प्रिया ,अनीता, मंजू देवी ,ज्योति शतानों देवी ,श्रीदेवी, गुड्डी ,सीमा, मीरादेवी ,शशि आदि महिलाओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र सौंपने से पहले गांव की महिलाओं ने प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes