कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2022
कस्बा कायमगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा वाले चौराहे पर स्थित दो दुकाने लगभग आधी रात को उठते हुए धुएं के साथ ही आग की लपटों से जलती हुई दिखाई दी ।पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना पर मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी अभय कौशल पुत्र अजय कौशल अपनी दुकान की ओर भागते हुए पहुंचे । इस दुकान की गोलक में रखें 12500 रुपया तथा बिक्री के लिए लाई गई रूई जलकर राख की ढेरी में बदल गई ।दुकानदार के अनुसार कुल मिलाकर 02लाख से भी कुछ अधिक का नुकसान हुआ है। वही इसी मोहल्ले के निवासी उमाशंकर गुप्ता, कौशल की दुकान के पास में ही गल्ले की दुकान से अपना कारोबार करते हैं। कौशल की दुकान में लगी आग ने गुप्ता वाली दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा 4 कुंटल आटा, 4 कुंटल सरसों ,8 पैकेट गेहूं, 5 पैकेट चावल के साथ ही दो नए मिनी ट्रक के टायर सब कुछ जलकर तबाह हो गया। इसी दुकान के फुटपाथ पर परचून का सामान बेचकर अपनी गुजर-बसर करने वाले सुनील कौशल शाम को सामान समेटकर इनकी दुकान में सुरक्षा की दृष्टि से रख दिया करते थे। ऐसा ही अग्निकांड वाली शाम को भी इन्होंने किया। अपना सामान गुप्ता की दुकान में रख कर घर चले गए। इनका परचून वाला सामान भी जलकर बर्बाद हो गया। कुल मिलाकर लगभग 15हजार रुपए नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने रात को ही समरसेबल चालू करके आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया था। किंतु अग्निकांड की भेंट चढ़ी दोनों दुकाने लकड़ी से पटी हुई छत वाली कच्ची होने के कारण लकड़ी में लगी आग और अधिक विकराल रूप ले रही थी । अथक प्रयास के बाद सवेरा होने तक आग पर काबू पाया जा सका। तब तक तीन दुकानदारों का दो दुकानों में रखा सामान तथा नकदी जल चुकी थी।
ब्योरो रिपोर्ट
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb