KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद। कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज कराने आई एक मासूम बच्ची की पायल चोरी हो गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिला चोर ने बेहद शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अस्पताल में मौजूद लोगों की सतर्कता से उसकी चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। लोगों ने पीछा कर आरोपी महिला को दबोच लिया और उसके पास से बच्ची की चोरी हुई पायल बरामद कर ली।
जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव विजयदेपुर निवासी मीनू अपनी एक वर्षीय बेटी को लेकर सीएचसी में महिला चिकित्सक को दिखाने आई थीं। जांच के बाद वह दवा लेने के लिए पर्चा काउंटर के बाहर लाइन में खड़ी थीं। उसी दौरान अस्पताल में काफी भीड़ थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक संदिग्ध महिला मासूम बच्ची के करीब पहुंची। पहले उसने बच्ची को बहलाने के लिए दो रुपये का सिक्का दिया और फिर बड़ी सफाई से उसके पैर से चांदी की पायल उतार ली। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला वहां से खिसकने लगी।
कुछ ही देर बाद जब मीनू की नजर बच्ची के पैर पर पड़ी तो पायल गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी।
बताया जाता है कि शक होने पर अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर मौजूद एक महिला को पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से बच्ची की चोरी हुई पायल बरामद हो गई। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया गया है कि पीड़िता मीनू इन दिनों अपने मायके कायमगंज क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई में रह रही थीं।
कस्बा प्रभारी अंकुर भाटी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अस्पतालों में सक्रिय चोर गिरोहों से दहशत
सीएचसी में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों की भीड़ में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep