KAIMGANJ NEWS गीत, कविताएं, पेंटिंग और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, माताओं संग छात्राओं ने मनाया यादगार मदर्स डे
कायमगंज। फर्रुखाबाद ।
शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच बेहद धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को गीत, कविताओं, विचारों और चित्रकला के माध्यम से अभिव्यक्त कर ऐसा माहौल बना दिया कि उपस्थित माताओं की आंखें भी नम हो उठीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे एवं सम्मानित अतिथि मनोज गंगवार मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर सभी अतिथियों एवं माताओं का बैच लगाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। इसके बाद छात्रा आस्था ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरीं।
मदर्स डे के अवसर पर छात्राओं द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। प्रदर्शनी में माँ के विभिन्न रूपों—ममता, त्याग, संघर्ष और स्नेह—को बेहद खूबसूरती से चित्रों में उकेरा गया, जिसे देखकर अभिभावकों ने छात्राओं की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में केवल छात्राएं ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक मिनट में बैलून फुलाओ प्रतियोगिता, फेस पर बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, एक तीली से मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता और सुई में धागा पिरोने जैसी रोचक प्रतियोगिताओं ने माहौल में रोमांच भर दिया। विजेता माताओं को विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या वेणू सिंह एवं प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने प्रभावी अंदाज में किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, प्रिया द्विवेदी, शोभा यादव, विकास श्रीवास्तव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मदर्स डे का यह आयोजन विद्यालय परिसर में भावनाओं, सम्मान और पारिवारिक अपनत्व का अनूठा उदाहरण बन गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रफ्तार का कहर: तेज पिकअप ने मासूम छात्र को रौंदा, हालत नाजुक
KAIMGANJ NEWS साइकिल से सामान लेने निकला था कक्षा 5 का छात्र, टक्कर के बाद[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी में मासूम की पायल पर महिला चोर का हाथ साफ, भीड़ ने दबोचा — दो रुपये का लालच देकर उड़ाई चांदी की पायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद। कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को उस समय[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS माँ के नाम जज़्बातों की बारिश” — शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में मदर्स डे पर भावुक हुआ माहौल
KAIMGANJ NEWS गीत, कविताएं, पेंटिंग और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, माताओं संग छात्राओं ने[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news IGRS पर डीएम का बड़ा एक्शन मोड: “लापरवाही की तो होगी एंट्री खराब, अफसर रहें तैयार!”
Farrukhabad news –शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर सख्त, अधिकारियों को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news UP POLICE BREAKING: फर्रुखाबाद में ‘आधी रात’ को चला तबादलों का हंटर! राजेपुर और शमशाबाद के कप्तानों की छुट्टी
Farrukhabad news एसपी का बड़ा एक्शन: महकमे में मची खलबली, नागेंद्र को मिला राजेपुर तो[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हुंकार: किसानों ने भरी गर्जना, बोले- ‘हक नहीं मिला तो सड़कों पर होगा संग्राम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बीकेयू (धरतीपुत्र) की महापंचायत: बिजली, पानी और वाजिब दाम को लेकर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मैदा से लदा ई-रिक्शा नाले में पलटा, चालक घायल
KAIMGANJ NEWS ढाल पर अचानक पीछे खिसका वाहन, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, बोरियां निकालने में[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आंधी-बारिश का कहर: पलभर में ढहा गरीब का आशियाना, मलबे में दबा सामान, खुले आसमान तले पहुंचा परिवार
Farrukhabad news टीनशेड ने बचाई जान, वरना हो सकता था बड़ा हादसा रातभर की बारिश[...]
May