Farrukhabad news IGRS पर डीएम का बड़ा एक्शन मोड: “लापरवाही की तो होगी एंट्री खराब, अफसर रहें तैयार!”

IMG 20260508 WA0127

Farrukhabad news –शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
फर्रुखाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, औपचारिकता और तथ्यहीन रिपोर्ट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि समेत कठोर कार्रवाई तय मानी जाए।
बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित और निस्तारित शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कई विभागों की जांच आख्या खुद पढ़कर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केवल पोर्टल बंद करना निस्तारण नहीं कहलाता, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बात की जाए और बातचीत के साक्ष्य भी पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। साथ ही स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट और जरूरत पड़ने पर पड़ोसियों के बयान भी संलग्न करना अनिवार्य होगा। शिकायतकर्ता से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया।
बैठक में यह भी सामने आया कि कई शिकायतों में असंतोषजनक फीडबैक मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों की दोबारा जांच कराने के आदेश दिए। राजस्व विभाग की शिकायतों की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को, जबकि अन्य विभागों की शिकायतों की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई।
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले IGRS पोर्टल देखें और लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में नहीं जानी चाहिए और निर्धारित समय से कम से कम पांच दिन पहले गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट अपलोड कर दी जाए।
उन्होंने दो टूक कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक खराब होगा और जनपद की रैंकिंग प्रभावित होगी, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes