KAIMGANJ NEWS बेखौफ चोरों ने बंद मकान से की लाखों की चोरी मचा हड़कंप

Picsart 26 01 21 17 20 32 681

KAIMGANJ NEWS –घटना की सूचना पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस ने की जांच पड़ताल, पीड़ित ने दी तहरीर
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
मंगलवार की रात शातिर चोरों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताते चले नई बस्ती रोड मोहल्ला सधबाड़ा निवासी आलोक कुमार मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी अमित कुमारी और दो पुत्रों आयुष व कृष्ण के साथ मोहल्ला छप्पटी स्थित अपने चाचा शिवनंदन के घर एक कार्यक्रम में गए थे।

IMG 20251220 WA01681

बुधवार सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो घर के मुख्य गेट का कुंडा टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर सभी कमरों और ऊपरी मंजिल का सामान बिखरा पड़ा मिला। गृहस्वामी ने बताया कि चोर घर से
एक सोने का सेट, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल 5 जोड़ी चांदी की तोड़ियां,25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घटना की सूचना जंगल में आज की तरह फैल गई पूरे इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। इधर घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है
इनसेट
पड़ोस के घर में भी चोरी का प्रयास
कायमगंज।
आलोक कुमार के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित राघव गर्ग के मकान में भी चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। चोरों ने मुख्य गेट के अंदर हाथ डालकर ताला तोड़ दिया, लेकिन घर के अंदर लोगों की मौजूदगी का एहसास होने पर वे भाग निकले। राघव ने बताया कि आहट होने पर वे लोग जाग गए थे, जिससे बड़ी घटना टल गई।

    चोरी की घटना के बाद जांच पड़ताल करती                             पुलिस
इनसेट
करीब दो माह पूर्व नगर से सटे गांव कलाखेल में शन्दु खां के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवरात के अलावा एक बंदूक चोरी कर के गए थे।घटना के बाद हड़कंप मच गया था ।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। दो माह बीत जाने के बाद भी आजतक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। अब इस घटना के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes