Kaimganj news –लगाई गई आतिशबाजी बिक्री की दुकानों में एक दूसरे से कम दूरी के कारण बढी जोखिम की आशंका

Picsart 23 11 11 20 21 11 205

Kaimganj news-आतिशबाजी बिक्री के लिए दीपावली त्यौहार के अवसर पर एसएनएम कालेज ग्राउंड में सजाई गई है दुकानें
कायमगंज /फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2023
दीपावली त्योहार पर नगर के एसएनएम कॉलेज ग्राउंड पर लगाई गई आतिशबाजी दुकानों के बीच में दुकान से दुकान की दूरी कम होने के कारण खतरा होने की संभावना बढ़ गई है l हालकि सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए गए है। एसएनएम ग्राउंड में लगाई गई आतिशबाजी की दुकानें इस बार गत वर्ष से संख्या में दोगुनी से भीअधिक है।
इस बार 54 आतिशबाजी की दुकानें लगी है। ग्राउंड में फायर बिग्रेड की गाड़ी भी लगाई है ।लेकिन दुकानों की दूरी में गैप कम होने से जोखिम बना हुआ है। लोग शहर के अलावा गांव से आकर यहां पटाखों की खरीददारी कर रहे है। शनिवार को अच्छी खासी भीड़ रही। यहां पटाखों व राकेट, फुलझड़ी, फिरंगी, ईगल, सांप, टार्च, लाइट आदि बिक रहे हैं आसमान में छटा बिखने वाले राकेट के खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। इधर बजरिया में दीपावली त्योहार पर अपना घर रोशनी के जगमाने के लिए लोग मिट्टी के दीए खूब खरीद रहे है। सबसे ज्याद मिट्टी दीए की खरीददारी हो रही है। इसके अलावा बाजार में डिजिटल दीए भी अच्छी खासी संख्या में बिक रहे है। त्योहार पर जाम की समस्या से लोग बेहद परेशान है। जल्दी निकलने की होड़ व आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने की बजह से जाम और बिकराल हो जाता है। बाजार में जाम की समस्या बनी हुर्ह है। चौपहिया वाहनों की बजह से जाम और बिकराल हो रहा है। इस वक्त जाम की स्थिति बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चैराहा, गल्ला मंडी, मूसा मंडी चैराहा, पृथ्वीदरवाजा, जामा मस्जिद, ट्रांसपोर्ट चैराहे पर बनी हुई है। वैसे जाम तो अक्सर हर त्यौहार पर बाजार में भीड़ होने के कारण लगता रहा है । किंतु इस बार नगर कायमगंज में जाम की समस्या पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है ।
इनसेट: –
अच्छी किस्म की मिठाई के खरीदारों की दुकानों पर दिखाई दी ज्यादा भीड़
कायमगंज11 नवम्बर
दीपावाली त्योहार पर मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर लोगो की भीड़ अच्छी खासी दिखाई दे रही है लोग दुकानों से पोस्ता लडडू, बादशाह पंसंद, खोवा, मेवा, छेना मिठाई की खूब खरीद करते देखे गए। ग्रामीण क्षेत्र से आकर लोग जमकर खरीददारी कर रहे है। आखिर त्यौहार दीपावली का है । इस अवसर पर हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बच्चों की खुशी के लिए मिठाई और खील खिलौने तो खरीदता ही है । ऐसे में दुकानों पर भीड़ तो लगती ही है ।ऐसा ही इस बार भी हो रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट

KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम

KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर

KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes