KAIMGANJ NEWS-धरना स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी को किसान नेताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप – समय रहते की निराकरण की मांग
– किसानों ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज की कार्य शैली पर लगाए सवालिया निशान
कायमगंज फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2014
जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन द्वारा नवीन मंडी स्थल कायमगंज पर पिछले चार दिनों से समस्याओं के निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था । आज उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे । जहां उन्होंने धरनारत किसान नेताओं से वार्ता कर समस्या समाधान की का आश्वासन दे धरना समाप्त करा दिया। एसडीएम को इस अवसर पर किसान नेताओं ने पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा । जिसमें कहा गया है कि कोतवाली कायमगंज प्रभारी निरीक्षक जन सेवा की भावना से नहीं बल्कि दबंगई से कार्य कर रहे हैं । उनकी कार्यशैली उपयुक्त नहीं है । नियंत्रण किया जाए । इसी के साथ उन्होंने कायमगंज में मंडी स्थल पर बने नीलामी चबूतरों से अवैध कब्जा हटाने तथा गांव वीरसहाय की मढैया से अचानकपुर तक बाढ़ सुरक्षा के लिए बांध बनवाने की बात कही , इसी के साथ किसान नेताओं ने कहा कि गांव धर्मपुर मंगली रूपपुर क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ से में तबाही हो रही है । इसलिए इस क्षेत्र में लगभग 5 किलोमीटर लंबा गंगा तट का बांध सुरक्षा के लिए बनवाया जाए । जिससे कि यहां के किसानों को बाढ़ से निजात मिल सके । वही किसान नेताओं ने थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव अचरा तिराह निवासी अजब सिंह शाक्य के द्वारा सड़क के किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है । जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है । इसलिए उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाना चाहिए । किसान नेताओं ने क्षेत्र के गांव मऊ रसीदाबाद के मोहल्ला कोट पहाड़ी में बने मंदिर तथा अस्पताल के पास चल रहे सरकारी दारू के अड्डे को बंद कराने जैसी समस्याओं के साथ एक बार फिर जोर देकर प्रशासन से कहा कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज रामअवतार की अलोकतांत्रिक कार्य शैली को देखते हुए इनको मिला प्रमोशन निरस्त करते हुए इन्हें इनके पूर्व पद पर ही जनपद से बाहर ट्रांसफर करके भेज दिया जाए । उन्होंने कहा कि कोतवाल राम अवतार हर समस्या पर गौर न कर किसान कार्यकर्ताओं के साथ दबंगई तथा गाली गलौज करके भगा देते हैं । इस अवसर पर किसान नेताओं की अगुवाई संगठन के प्रदेश सचिव हाकिम सिंह राजपूत तथा जिलाध्यक्ष कमलेश राजपूत एवं वारिस खान कर रहे थे । वहीं मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता तथा संगठन कार्य कर्ता उपस्थिति रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb