Farrukhabad news महिलाओं को जागरूक तथा सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई महिला पुलिसकर्मी ने जानकारी

IMG 20241111 WA0210

Farrukhabad news (रिपोर्टर – दीपक कुमार )

फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2024
देश की कुल आबादी का आधा भाग जब तक आत्मनिर्भर तथा सशक्त और जागरूक नहीं होगा । तब तक देश के पूर्ण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती । देश के विकास में महिला शक्ति की भागीदारी आवश्यक मानते हुए नीति निर्धारकों ने हमेशा ही महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है । वर्तमान में भी शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाकर अपनी आत्मरक्षा करने के लिए रोजगार सहित विभिन्न अवसर प्रदान किये जा रहे हैं । इन्हीं में से मिशन शक्ति योजना भी एक कारगर तरीका अपनाया जा रहा है । महिलाओं की शिक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन ने महिला पुलिस हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है । इस योजना का महिलाएं किस तरह और कब लाभ उठा सकती हैं। इसके प्रचार प्रसार के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक बनने के लिए समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है । आज इसी उद्देश्य को लेकर जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव खजुरिया में महिलाओं तथा युवतियों एवं किशोरियों की एक बैठक आहूत की गई । बैठक में मौजूद इस नारी शक्ति को महिला सशक्तिकरण के बारे में अमृतपुर थाना की महिला हेड कांस्टेबल अनीता वर्मा ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए समझाया और कहा कि महिलाएं अपनी आत्म सम्मान की रक्षा स्वयं कर सकती हैं। इसके लिए शासन ने हर एक थाने में महिला पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की है । जिसके नंबर की जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी संकट काल में या ऐसे समय जब आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंच रही हो । आप इस नंबर पर फोन करके तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं । इसके अलावा पहले से जारी नंबरों की जानकारी दे , उन्होंने महिलाओं को उनके आत्म सम्मान के प्रति जागरूक किया l महिला हेड कांस्टेबल अनीता वर्मा ने कहा कि दिए गए सरकारी नंबरों का उपयोग निशुल्क किया जाता है । जैसे ही आपकी सूचना मिलेगी पुलिस आपकी सहायता के लिए उपलब्ध होकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी । जैसी अनेक जानकारियां देते हुए आयोजित बैठक में आयीं महिलाओं को पूर्ण जानकारी देने के लिए एक पुस्तक का भी वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि अपनी आत्मरक्षा के लिए आप स्वयं अपनी सहायता कर सकती हैं । इसी के लिए शासन यह योजना चला रहा है ।जिसके अंतर्गत समय-समय पर जगह-जगह महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है l

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes