KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में किसानों का फूटा गुस्सा: भ्रष्टाचार, लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

IMG 20260428 WA0146

KAIMGANJ NEWS -लेखपालों की गड़बड़ी, फसल नुकसान, बिजली संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रशासन को घेरा
कायमगंज /फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2026।
तहसील परिसर कायमगंज में मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनीतिक) की एक अहम पंचायत आयोजित की गई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बाबूराम पाल ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष राम बहादुर राजपूत ने किया।
पंचायत के दौरान किसानों ने एक स्वर में तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनदेखी का मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा गया।
*लेखपालों की कार्यशैली पर सवाल, उत्पीड़न का आरोप*
किसानों ने आरोप लगाया कि अंश निर्धारण में लेखपाल लगातार गलतियां कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने दोषी लेखपालों के तत्काल निलंबन की मांग की।
*प्राकृतिक आपदा से तबाह फसलें, ऋण माफी की मांग*
बाढ़ और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा भी पंचायत में प्रमुखता से उठा। किसानों ने कहा कि इस संकट में बैंक ऋण चुकाना संभव नहीं है, इसलिए सरकार तत्काल कर्ज माफी की घोषणा करे।
*नहरों में पानी नहीं, सूख रही फसलें*
सिंचाई व्यवस्था की बदहाली पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की।
*बिजली कटौती और मुफ्त बिजली की मांग*
ग्रामीण क्षेत्रों में शाम के समय हो रही बिजली कटौती पर भी किसानों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली या पूर्णतः घरेलू बिजली फ्री करने की मांग उठाई, साथ ही कायमगंज, लुधैया और हजियापुर फीडरों पर कटौती बंद करने को कहा।
*स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, डॉक्टरों की भारी कमी*
कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में वर्षों से सर्जन और नेत्र चिकित्सक की तैनाती ना होने पर भी सवाल उठाए गए। किसानों ने कहा कि इससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
*शिक्षा में लूट का आरोप, निजी स्कूलों पर नियंत्रण की मांग*
प्राइवेट स्कूलों द्वारा महंगी किताबें और सामग्री बेचने को लेकर भी पंचायत में नाराजगी दिखी। किसानों ने सरकार से मांग की कि निजी स्कूलों में किताबों के दाम सरकारी स्तर के अनुरूप तय किए जाएं।
*जनसुनवाई पोर्टल बना औपचारिकता, भ्रष्टाचार के आरोप*
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि जनसुनवाई पोर्टल केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारियां भी दबाई जा रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। तहसील प्रशासन पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
*अतिक्रमण बना हादसों की वजह*
शमसाबाद ढाई घाट पुल के दोनों ओर अतिक्रमण को लेकर भी चिंता जताई गई। किसानों ने कहा कि इसके कारण कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए।
*जंतर-मंतर पर किसान पंचायत की तैयारी*
पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने 1 मई 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान पंचायत की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में हुकुम सिंह यादव, राम बहादुर राजपूत, जय देव सिंह शाक्य, डॉ. प्रेमचंद्र सक्सेना, सत्यपाल सिंह और नरेश चंद्र शामिल रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ब्यूरो चीफ :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes