Farrukhabad news फर्रुखाबाद में रिश्तों का कत्ल: शादी के विवाद में बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट

Picsart 26 03 24 06 46 33 213 1

Farrukhabad news -70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या से गांव में सनसनी – शादी को लेकर बढ़ा विवाद बना खून-खराबे की वजह -एक बेटा हिरासत में, दूसरा फरार—पुलिस जांच में जुटी – तहरीर का इंतजार बना कानूनी पहेली
फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश | 28 अप्रैल 2026
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही झकझोर कर रख दिया। शादी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बेटों ने ही अपने 70 वर्षीय पिता राम सनेही पाल की जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। मृतक अपने बेटों अनिल और ओमकार के साथ घर में रह रहे थे। अनिल लगातार अपने पिता पर शादी कराने का दबाव बना रहा था, जबकि बुजुर्ग पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे उग्र होता गया और गुस्से में आकर दोनों बेटों ने मिलकर पिता पर हमला कर दिया। यह हमला इतना गंभीर था कि राम सनेही पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बड़े बेटे ओमकार को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अनिल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
=पारिवारिक कलह की पृष्ठभूमि =
ग्रामीणों के अनुसार, परिवार पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा था। ओमकार की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं अनिल की दो शादियां हुईं—पहली पत्नी की मृत्यु हो गई और दूसरी भी उसे छोड़कर चली गई। इन परिस्थितियों ने परिवार में तनाव और असंतोष को और बढ़ा दिया था।
>पुलिस का बयान <
सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
>तहरीर पर उठे सवाल <
हालांकि, इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल बना हुआ है—जब आरोपी खुद मृतक के बेटे हैं और परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है, तो आखिर तहरीर देगा कौन? पुलिस इसी कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ने के लिए इंतजार कर रही है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।
किन्तु दरिंदगी भरी यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों के टूटते ताने-बाने और बढ़ते सामाजिक तनाव का गंभीर संकेत है। फिलहाल गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा है, वहीं लोग इस क्रूर घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी है।
ब्यूरो रिपोर्ट :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बिना सुने नहीं कर सकते बाहर!’: शिक्षिका के निलंबन पर हाईकोर्ट का हंटर, DIOS की मनमानी पर ब्रेक

Farrukhabd news प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय के निलंबन और अनुमोदन आदेश पर तत्काल रोक ​दो[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news ढाईघाट में अवैध खनन का खेल बेनकाब! खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां धर दबोचीं

Shamshabad news शमसाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट क्षेत्र में कथित अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद पर मंडराया कुदरत का कहर: अगले 5 दिन आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट, 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Farrukhabd news-प्रशासन ने बजाया खतरे का सायरन, ‘दामिनी’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड करने की हिदायत;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली

KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा

KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां

Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट

Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes