Farrukhabad news कमालगंज में रसोई गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — सड़क जाम कर जताया विरोध

IMG 20260311 WA0192 1

Farrukhabad news -कई दिनों से गैस न मिलने पर लोगों का धैर्य टूटा -महिलाओं ने संभाला मोर्चा, एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन –
सड़क जाम से घंटों थमा यातायात, -स्कूली बच्चे भी हुए परेशान –
पुलिस के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद किसी तरह शांत हुआ मामला
कमालगंज / फर्रुखाबाद
कमालगंज कस्बे तथा संबधित ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस की लगातार बनी कमी ने अब गंभीर रूप ले लिया है। कई दिनों से सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आ गया, जब दर्जनों महिलाएं और पुरुष भारत गैस एजेंसी के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सुबह से ही गैस लेने पहुंचे लोगों को जब फिर निराशा हाथ लगी, तो उनका गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते प्रदर्शन तेज हो गया और आक्रोशित भीड़ ने मुख्य सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इस अचानक हुए प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सड़क के बीचों-बीच धरना दिए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही। सूचना मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और गैस एजेंसी संचालकों से बातचीत कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिलाया।
करीब एक घंटे तक चले हंगामे और जाम के बाद, पुलिस और प्रशासन के समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और सड़क से हट गए। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि गैस की कमी को लेकर दोबारा इस तरह की नौबत उत्पन्न ना हो सके ।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes