KAIMGANJ NEWS अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान नेता की उपचार के दौरान हुई दुखद मौत

Picsart 25 12 05 11 51 45 335

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव पितौरा के पास स्थित रेलवे फाटक के पास भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश ) द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । इसी धरने में कायमगंज क्षेत्र के गांव सत्तार नगर निवासी गिरीशचंद्र शाक्य जो संगठन के प्रभारी बताए जा रहे हैं । शामिल थे । धरना स्थल से गत माह 28 नवंबर को रात में अपने ही गांव के निवासी साथी राजेंद्र सिंह के साथ बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले थे । थोड़ी ही दूर पर रेलवे फाटक के पास किसी अज्ञात चौपहिया वाहन से उनकी बाइक टकरा गई । जिससे बे गंभीर रूप से घायल हो गए । घबराया वाहन चालक वही घटनास्थल के पास में ही बने मंदिर के पीछे अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था । घायल गिरीशचंद्र को लाकर तत्काल सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया गया । जहां से उनकी हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था । किंतु यहां से भी सुधार न होने पर रेफर करना पड़ा ।परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी दुखद: मौत हो गई ।अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने पर परिजन शव ले आए । इस घटना की सूचना मिलने पर, पहले ही घटना वाले दिन ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन को अपनी अभिरक्षा में ले लिया था तथा जांच का आश्वासन दिया था । किंतु उपचाराधीन किसान नेता गिरीश चंद्र शाक्य की मृत्यु के बाद पूर्व में दर्ज सूचना के आधार पर ही मृतक के बेटे सचिन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहन स्वामी कौन है और घटना के समय वाहन कौन चालक ड्राइव रहा था ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes