KAIMGANJ NEWS – छापा मार कार्यवाही की खबर लगते ही बहुत से दवा बिक्रेता दूकानों के शटर बंद कर मौके से भाग गए
– मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दुकानें बंद करने पर लोगों ने कहा कि जब नकली माल नहीं बेचते तो भागने की जरूरत ही क्या थी?
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज अचानक ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में औषधि जाँच टीम द्वारा नगर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मार कार्यवाही शुरू कर दी गई । यह खबर हाईटेक ढंग से एक दूसरे को मिलते ही अधिकांश दवा विक्रेता दुकानों के शटर बंद कर मौके से इधर उधर हट गए । इस पर लोगों का कहना था कि यदि नकली दवाइयाँ दुकानों में रखकर नहीं बेचते हैं तो फिर डर किस बात का था , क्यों मौके से भागे?। अवश्य ही दवाइयों में कुछ न कुछ हेराफेरी का मामला जरूर होगा । खैर जो भी हो दौरान छापामार कार्रवाई के
मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा । इसअभियान का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मरीजों को सही दवाइयाँ उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं । जिसमें मेडिकल स्टोर संचालकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अभियान के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे ड्रग एंड केमिस्ट एक्ट के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी । जिसमें लाइसेंस के निलंबन के साथ ही निरस्तीकरण तक की प्रक्रिया का अमल में लाया जाना शामिल होगा । नियम की जानकारी दे इंस्पेक्टर ड्रग ने कहा कि मरीजों को दवा देते समय पक्का बिल देना अनिवार्य किया गया है। अक्सर बिना बिल के दवा बेचने की शिकायतें मिलती हैं । जो उचित नहीं है । वहीं
दवाइयों की खरीद भी केवल अधिकृत स्टॉकिस्ट से बिल पर ही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नारकोटिक दवाइयाँ केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जा सकती हैं और उनका पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा। जिन मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं मिले, उन्हें तत्काल अधिकारियों से सत्यापित कराने का आदेश दिया गया है। अनुपालन न करने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आज केवल तीन – चार मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा सकी है । यह अभियान आगे भी जारी रहेगा । जिससे सभी मेडिकल स्टोरों की जांच की जा सके ।
ब्यूरो चीफ :-जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!
Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना
KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिल्ली रूट पर PWD की ‘लापरवाही का दलदल’: रेलवे क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढों में फंसी हजारों जिंदगियां, गिट्टी डालने का दावा निकला खोखला
KAIMGANJ NEWS –आगरा, अलीगढ़ और राजस्थान को जोड़ने वाले हाईवे पर बिछा हादसों का जाल;[...]
Sep
DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep