kaimganj news–विदाई अवसर पर पुरानी यादों के साथ कुछ भावुक पल भी शिक्षकों को कर गए द्रवित
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 अप्रैल 2023
कहावत है कि भलाई सद्गुण युक्त सदव्यवहार मनुष्य को हमेशा दूसरों की यादों में संजोए रहता है। वैसे तो यह भी कहा जाता है कि शिक्षक ही एक ऐसा व्यक्तित्व है। जो कभी रिटायर नहीं होता। केवल उसका सेवा अवसान ही होता है। लेकिन वह शिक्षा क्षेत्र में किसी न किसी रूप में अपना योगदान देने में हमेशा समर्थ और तत्पर रहता है । जैसे अनेक कारणों से ही शिक्षक को समाज में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। जहां तक सेवानिवृत्त होने का प्रश्न है। यह क्षण तो हर किसी के जीवन में एक न एक दिन आता ही है और आना भी चाहिए। क्योंकि अगर पतझड़ नहीं होगा। तो सुगंधित पुष्प और मधुर फल देने वाले पौधे और वृक्ष नई कोपलें धारण ही नहीं कर पाएंगे। फर्क सिर्फ इतना है कि पुष्प की अवधिसे नहीं उसकी सुगंध से उसकी पहचान होती है। ऐसा ही क्षण था, आज भावुक कर देने वाला, जब उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वाह करने वाले शिक्षक रोहिल्ला निवासी विजय बहादुर सिंह यादव सहित सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह शाक्य, जयराम सिंह ,कृष्णा सिंह आदि को उनके शिक्षक साथियों ने सम्मानित करते हुए साल उड़ाई और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद का दायित्व निर्वाह करते रहे श्री यादव ने कहा कि मैंने अपने पूरे कार्यकाल में हमेशा ही अपने कर्तव्य को वरीयता देते हुए अपने शिक्षक साथियों के हितों के लिए संघर्ष किया। यदि मेरी आवश्यकता फिर भी हो तो बे बगैर किसी लालसा के बिना ही, अपने साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा । सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। जहां खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल एवं संगठन के जिला मंत्री राज किशोर शुक्ला ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक निर्देश गंगवार, राजीव गंगवार, संदीप वर्धन , उदय यादव, ओम दत्त शर्मा ,जसविंदर गंगवार, महेंद्र पाल सिंह ,मनोज कुमार सहित काफी संख्या में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb