Kaimganj news –आजादी के 76 साल बाद भी हिन्दी भाषा के साथ दोयम दर्जे का सुलूक

IMG 20230914 WA0106

Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 सितम्बर 2023
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि सरकार की घोर उपेक्षा के चलते आजादी के 76 साल बाद भी हिन्दी भाषा उपेक्षित है। देश की संसद में खुलेआम अंग्रेजी बोलकर हमारे देश के नेता हिन्दी में बोलना तौहीन समझते हैं।हर वर्ष बैंकों में हिन्दी सप्ताह मनाया जाता है । लेकिन आज भी खाता खोलने के लिए भारी भरकम अंग्रेजी में फार्म भरना पड़ता है। देश की जनता को आज भी न्यायालय से अंग्रेजी भाषा में निर्णय दिया जाता है। अभी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सा क्षेत्र में हिन्दी माध्यम से पढ़ाई कराने के संकेत दिए जो स्वागत योग्य कदम है।एम ए हिन्दी विषय से पास रसोईया कामिनी ने कहा हिन्दी हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तानी हैं हम और हिन्दी हमारी जुबान है। हिन्दी विषय से परास्नातक शिक्षामित्र कमलेश राजपूत ने कहा हिन्दी भाषा, प्रेम की भाषा, हिन्दी है जन जन की भाषा। विविधताओं से भरे में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी, हिन्दी राष्ट्र भाषा हमारी। सहायक अध्यापक योगेन्द्र कुमार ने हिन्दी की उपेक्षा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा निज भाषा उन्नति अहै,सब उन्नति को मूल,बिन निज भाषा ज्ञान के,मिटत न हिय के सूल। सहायक अध्यापक आकाश पाल ने कहा कि सरकार को हिन्दी भाषा के उत्थान के प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर लखनऊ से आई राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन उत्तर प्रदेश स्वजन फाउंडेशन टीम द्वारा उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को जल जीवन और स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । जिसमें कक्षा 5की चांदनी प्रथम,2 की जानवी द्बितीय तथा 5की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें स्वजन फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रियंका और रुचि को सांत्वना पुरस्कार प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने दिया।इस अवसर पर अनुज कुमार,सौरभ राजपूत, मयंक, कुमारी ज्योति,चालक अनुज , जयवीर उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes