Kaimganj news- अधिवक्ता संगठनों ने आवाज बुलंद कर हापुड़ मामले के दोषियों के विरुद्ध की तत्काल कार्यवाही की मांग
-कायमगंज / फर्रुखाबाद14 सितम्बर2023
हापुड़ मामले में वकीलों का आंदोलन तेज होता जा रहा है । रेवन्यू बार एसोशिएसन ने तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका । वही
मुंसिफ बार पदाधिकारियों ने भी हापुड मामले पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुतला फूंका।
उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के आवाह्रन पर मुंसिफ बार एसोशिएसन व रेवन्यू बार एसोशिएसन के वकीलों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। दोनो बार एसोशिएसन के पदाधिकारी एकत्र हुए। जहां मुंसिफ बार के पदाधिकारी कोर्ट परिसर के बाहर गेट पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। इधर तहसील में रेवन्यू बार के वकीलों ने परिसर के अंदर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने कहा हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा निर्मम लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिम्मेदार दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागूू करने की मांग उठाई और कहा कि कई प्रदेशों में यह लागू भी हो चुका है। इस मौके पर बार एशोसिएसन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, परम मिश्रा, अतेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, शरद श्रीवास्ताव, सुधीर शाक्य, विलाल गौस खां, खुशहाल खां, अमित यादव कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, अनोखेलाल, विमल कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार मुनीश कुमार, रेवन्यू बार एसोशिएसन के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव,सचिव अवनीश गंगवार, गोपाल कृष्ण पाठक, अनीश खां, नाजिर खां आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May