KAIMGANJ NEWS बिजली पोल बना हादसे का कारण :- वाइक पोल से टकराई दुर्घटना में एक की मौत वही उसी परिवार के दो युवा हुए गंभीर घायल

Picsart 25 05 17 16 29 52 198

KAIMGANJ NEWS – अचरा मार्ग पर गांव लुधइया के सामने घटी दुर्घटना, जहां सड़क का चौड़ीकरण हुआ किन्तु सटा कर पहले से लगे हुए पोल अबतक नहीं हटाए गए, यही पोल अक्सर बन रहे दुर्घटना का असली कारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज – अचरा सड़क मार्ग स्थित लुधइया पावर हाउस के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़े बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाए जाने पर चाचा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दोनों भतीजों की गंभीर हालत देख उन्हें फौरन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। क्षेत्रीय गांव अताईपुर कोहना निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार राठौर अपने दो भतीजों रवी राठौर और सचिन कुमार राठौर के साथ बाइक से जनपद एटा के गांव सराय अगहत महबूब नर्सरी वालों के पास पौधों की बिक्री का रुपया लेने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक अचरा रोड स्थित लुधइया बिजली पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर वहां सड़क से सटे खड़े बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस और परिजनों को सूचना दी। एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवी और सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। सुनील की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार पुत्रियां और एक पुत्र है। परिजनों का करुण क्रंदन देख हर किसी की आँखें नम हो गईं।
इनसेट . : –
सड़क किनारे सटे खडे बिजली पोलों के कारण अक्सर आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएँ
कायमगंज।
स्थानीय लोगों का सीधा सा दो टूक लहजे में आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद भी बिजली के पोल सड़क के किनारे उसी स्थान पर खड़े हैं। जहां पर कभी सकरी सड़क होने पर लगाए गए थे । किन्तु अब सड़क चौड़ी हो गई फिर भी पोल हटाए नहीं गए । जिससे यह मार्ग आने जाने वाले वाहनों के लिए बहुत ही जोखिम भरा सावित हो रहा है । लोगों ने पोलों को हटाकर सड़क फुटपाथ के बाद नाली की तरफ लगाने की मांग की है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes