Kaimganj news- छापा पडते ही मचा हड़कंप दुकानदार दुकानों के शटर गिरकर भागने लगे
-लगभग आधा दर्जन से अधिक बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदार तथा व्यापारियों को थमाए गए नोटिस
कायमगंज / फर्रुखाबाद2 दिसम्बर
डीएम के निर्देश पर बाल एवं किशोर श्रमिको के रेस्क्यू अभियान में आधा दर्जन से अधिक बाल श्रमिक अवमुक्त कराए गए । छापामार टीम को देख कई दुकानदार शटर गिराकर मौके भाग गए रेस्क्यू अभियान से नगर में हडकंप मच गया। आधा दर्जन से अधिक दुकनदारो को नोटिस भी थमाये गए ।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बाल एवं किशोर श्रमिको के अवमुक्तीकरण एवं पुर्नवासन को लेकर बाल श्रमिको के अवमुक्त के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गई ।, जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, एएचयू प्रभारी निरीक्षक हरिनंदन ओझा, बीडीओ गगनदीप सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, वरिष्ठ सहायक विजय चौधरी, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ श्यामागेट फैंसी बटन स्टोर, लोहाई बाजार विनीत कुमार वर्तन विक्रेता, सब्जी मंडी में बालाजी गारमेंट, बाईपास स्थित दाउद के ढाबे, काजम खां में शिवा गारमेंट, बजरिया स्थित वैश्य गारमेंट, पटवनगली रोड स्थित पानी टंकी के पास टेलर रफी अहमद, बबलू टेलर के यहां से बाल श्रमिक अवमुक्त कराए। टीम ने बताया कि आठ बाल श्रमिको को अवमुक्त कराया गया। इससे नगर में हडकंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिरा कर रफूचक्कर हो गए। टीम ने बताया कि संबंधित दुकानदार से बाल श्रमिको को लेकर सात दिन के अंदर जवाब देकर उम्र का प्रमाण मांगा गया है। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
मालूम रहे की कायमगंज नगर, टाउन एरिया कंपिल तथा टाउन एरिया शमशाबाद एवं टाउन एरिया नवाबगंज आदि स्थानों पर दुकानों छोटे-छोटे कल कारखानों , चक्की स्पेलरों , तंबाकू पुड़िया का व्यवसाय करने वाली गोदामों , ढाबो , होटल , ऑटो तथा फोर व्हीलर वर्कशॉप में काफी बड़े पैमाने पर बाल श्रमिक कार्य करते हैं / ऐसे बच्चे जिनके हाथों में कलम काफी और किताब होनी चाहिए । लेकिन गरीबी तथा लालच के कारण बेचारे बच्चे कम उम्र में ही भारी से भारी काम करने को विवस होते हैं । यह बात अलग है कि बच्चे मजबूरी बस काम को जाते हैं । लेकिन कारोबारी दुकानदार तथा अन्य व्यवसायी अपने लाभ के लिए जानबूझकर ऐसे बच्चों से काम लेकर बाल श्रम संरक्षण अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन करने से बाज नहीं आते हैं। लोगों का कहना है कि महीने में कम से कम तीन बार व्यापक स्तर पर छापामार कार्यवाही यदि होती रहे तो बाल श्रम शोषण में काफी हद तक कमी आ सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb