KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
नवागंतुक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुवे ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में समय से पहुंचकर समस्याएँ सुनी । प्राप्त116 में से14 शिकायतों का कराया त्वरित निस्तारण । फरियाद लेकर पहुंचे नगर से सटे गांव गढ़ीनूर खां निवासी इबाद खां ने कहा कि उसने अपनी मां के नाम बिजली का थ्री फेस कनेक्शन कराने के लिए आंनलाइन आवेदन किया था। उसे कनेक्शन के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए खर्च बताया गया। इस पर उसने 2 लाख 20 हजार दे दिए। जबकि मैसेज में कनेक्शन की धनराशि 1 लाख 59 हजार 6 सौ 6 रुपए आई। बाद में एसडीओ विद्युत्त ने कनेक्शन करने से मना कर दिया। इस पर उसने रुपए वापस करने को कहा लेकिन मना कर दिया। उसे कनेक्शन के नाम से ठगा गया है। वहीं दूसरे जेई ने भी लाइन डालने के नाम से 27 हजार रुपए ले लिए लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर एक्सईएन को जांच के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के बाद डीएम ने अधिकारियों से कहा शिकायतों का समय से निस्तारण करना जरूरी है। कई शिकायतें ऐसी होती है जिनका समाधान संबंधित अधिकारी के दायरे में नहीं आता है। ऐसी शिकायतों के बारे में शिकायकर्ता को गाइड भी करें। उन्होंने कहा अगले समाधान दिवस से पहले सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण हो जाना चाहिए। जांचकर्ता कर्मचारी को जहां भी दिक्कत आए वह अपने संबंधित उच्चाधिकारी से बिचार बिमर्श कर निस्तारण करे। इस दौरान राजस्व विभाग 21, पुलिस विभाग की 38, विकास विभाग 12, बिजली विभाग 25, आपूर्ति विभाग 3 व अन्य विभाग की 17 शिकायते आई ।
इनसैट : –
* डीएम ने पात्रों को कंवल – कार्ड तथा प्रमाण पत्र कराए उपलब्ध
कायमगंज –
संपूर्ण समाधान दिवस पर कायमगंज पहुंचे जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर, दस – दस लाभार्थियों को घरौनी व राशन कार्ड, चार लाभार्थियो को वरासत प्रामण पत्र, दो को संशोधन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए । इस अवसर पर विधायक डा. सुरभि गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार सिंह, सीडीओ, एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, एसीएमओ डा. राजीव रंजन, एक्सईएन शिवशंकर आदि विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb