KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में पहुंची परेशान महिला ने भावुक अंदाज में कहा कि साहब यदि नहीं मिला न्याय तो कर लूंगी आत्महत्या

Picsart 25 01 21 08 15 14 836

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा की परेशान विधवा महिला समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार दुबे के सामने अपनी समस्या निस्तारण की उम्मीद से पहुंची । उसने खुले शब्दों में हल्का लेखपाल पर जमीन संबंधी काम के बदले50, हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया । उसने कहा कि थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कलार नगला में उसकी जमीन है। इसकी कागजी कार्रवाही के एवज में लेखपाल रुपया मांग रहा है । फरियाद करते हुए परेशान दिखाई पड़ रही महिला इतनी भावुक हो गई कि उसने छलकते आंसुओं और रुँधे गले से कहा कि साहब अगर अब भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्म हत्या करने को विवश हो जाएगी । मामला कुछ इस तरह का था कि गांव सिवारा मुकुट निवासी विधवा इंद्रावती ने फरियाद की और कहा मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नगला कलार में उसकी जमीन है। उसे वसीयत में खेत व कच्चा आवासीय मकान मिला है। बरसात के कारण मकान गिर गया। उसके पास रहने की व्यवस्था न होने के कारण वह कायमगंज किराए के मकान में रहने लगी। इसी बीच उसके परिवार के लोगों ने उसकी जमीन पर झोपड़ी डाल कर अबैध कब्जा कर लिया । जब उसने मौके पर जाकर विरोध किया तो परिजनों ने ईट पत्थर चलाए और मारपीट कर उसे भगा दिया । शिकायत करते हुए महिला भावुक हो गई। उसने कहा साहब लेखपाल पचास हजार रुपए मांग रहा है। यदि न्याय नहीं मिला तो वह यही आत्महत्या कर लेंगी। इस पर डीएम ने समझाया और लेखपाल को बुलाया। मामला निस्तारण हेतु नायब तहसीलदार मनीष वर्मा व संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes