Kaimganj news –कायमगंज क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी तथा सख्ती के चलते हाई स्कूल के 110 तथा इंटरमीडिएट के 77 परीक्षार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

IMG 20240222 WA0129

Kaimganj news- सीसी टीवी कैमरे -कक्ष निरीक्षकों की कडी निगरानी एवं सचल दलों की डेरा डालो योजना तथा तलाशी लेने जैसी गतिविधि का दिखा असर

कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 फरबरी2024
यूपी बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर में हाईस्कूल में पांच परीक्षा केंद्रो पर 110 ने एवं इंटर मीडिएट में 77 परीक्षार्थियों नेे परीक्षा नहीं दी। बताया गया कि इतनी संख्या में परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल न होने का कारण सख्ती तथा सर्तकता बरती जाना है ।
यूपी बोर्ड के कक्षा 10 वीं की हिंदी पेपर की परीक्षा के पहले दिन बेहद संख्ती देखी गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। गेट पर शिक्षक शिक्षिकाओं की टीमों ने छात्र छात्राओं की तलाशी ली। मोबाइल को बाहर ही रखवा दिया गया। एसएनएम इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक वीरेश कुमार शर्मा, वाह्र केंद्र व्यवस्थापक राजेश शास्त्री, स्टेटिक मजिस्ट्रेट/खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह व सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 18 कक्षों में परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल में 454 परीक्षार्थी में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट हिन्दी के पेपर में 35 में 4 बच्चे अनुपस्थित रहे। जबकि सामान्य हिन्दी में 294 में 21 बच्चों परीक्षा छोड़ी।
सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक योगेश चंद्र तिवारी ने बताया हाईस्कूल में 761 परीक्षार्थियों में से 32 अनुपस्थित रहे। यहां 30 कक्षों में परीक्षा हुई। वही इंटर मीडिएट में 12 कक्षों में 439 में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां वाह्र केंद्र व्यवस्थापक शृद्वा शर्मा व स्टेटिक मजिस्ट्रेट/गन्ना पर्यवेक्षक शिवनरेश निगरानी करते रहे।
रायपुर स्थित इनामुल हक शाह इंटर कालेज में 259 परीक्षार्थियों में 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 7 कक्षों में परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में 222 में 11 अनुपस्थि रहे।
शकुंतला देवी बालिका इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्था सुतीक्षण श्रीवास्तव व बाह्र केंद्र व्यवस्थापक किरन कटियार की मौजूदगी में परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 14 कक्षों में परीक्षा हुई जिसमें 702 में 31 बच्चे गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली की इंटर की हिन्दी पेपर परीक्षा में 426 में 14 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। जहां उन्हें बताया कि यहां 40 कक्ष निरीक्षकों की डिमांड भेजी गई थी जबकि 10 ही कक्ष निरीक्षक पहुंचे।
कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज परीक्षा केंद्र की केंद्र व्यवस्थापक डा. विश्व मोहिनी पांडेय ने बताया हाईस्कूल में 261 में 7 ने परीक्षा छोड़ी। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट में 241 में 5 ने परीक्षा छोड़ी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes