KAIMGANJ NEWS – मृतक की पहचान नल मिस्त्री मुनेश गांव नगला मोहन,अलीगंज,जिला एटा के नाम से हुई – किन्तु घटना कायमगंज क्षेत्र में घटित हुई जहां कल वह नल मरम्मत के लिए आया था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हाड कपाऊ सर्दी ऊपर से कोहरे की घनी चादर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है , ऐसे में एक वाइक चालक अनियंत्रित होकर बाइक सहित खड्ड में जा गिरा । पूरी रात वहीं पड़े रहने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि सर्दी लगनेसे उसकी दुखद मौत हो गई ।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर के पास खड्ड में बाइक सहित एक युवक के पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि मृतक सीमावर्ती जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मोहन नगला का रहने वाला मुनेश (35 वर्षीय )पुत्र सोनेलाल है। जो नल मिस्त्री है। मृतक के चचेरे भाई बदन सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह गांव ब्रहिमपुर के पास ही कहीं नल सही करने आया था और देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। आज सुबह उसके खड्ड में पड़े होने की सूचनामिली थी। संभावना जताई जा रही है कि घने कोहरे में बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई जिसके नीचे दबकर मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी गर्दन में चोट आने की भी संभावना जताई जा रही है। साथ ही रात भर भीषण सर्दी में खुले में पड़े रहने से उसकी मौत होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पहुंची मां हसनदेवी, पत्नी मीना उसके दो पुत्रों और पुत्री का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरजीत सिंह व उप निरीक्षक सुधा पाल ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक के परिजन भी हुई घटना के लिए किसी पर शक नहीं कर रहे हैं , उनका कहना है कि उनकी किसी से भी कोई रंजिश नहीं है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb