KAIMGANJ NEWS- पीडिता की मां को मारपीट कर 2बर्ष पहले ही भगा चुका है घर से बाहर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शराबी कामांध पिता द्वारा की गई घिनौनी हरकत से शर्म भी शर्मसार हो रही है । कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ किए गए दुष्कर्म की , रिश्तों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थाना क्षेत्र कंपिल के एक गांव की बताई जा रही है ।

उसके अनुसार पीड़ित नाबालिक बेटी पिता की करतूतों से आहत मां के साथ थाना पुलिस के पास पहुंची थी । जहां पिता की काली करतूतों का रोना रोते हुए उसके द्वारा किए गए घोर निदंनीय दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी । पीड़ित बेटी की मां द्वारा दी गई लिखित तहरीर में दुष्कर्म का खुला आरोप लगाया गया है । उसके अनुसार बेटी की मां का कहना है कि उसका पति बहुत ही ज्यादा शराबी तथा अय्याश किस्म का आदमी है । मां ने कहा कि लगभग 2 साल पहले उसके इसी पति ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से मैं अलग रह रही हूं । मेरी13 बर्षीय बेटी ने मुझे फोन पर रोते हुए बताया की पिता ने ही रात को उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और कमरे में खींच ले गया । जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर भर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया ।

यह बात सुनते ही मैं तुरंत घर पर पहुंची । जहां मेरी बेटी ने रोते हुए मुझे घटना की सारी जानकारी दी । महिला ने दी गई तहरीर में बेटी को न्याय दिलाने के साथ ही दुष्कर्मी पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कठोर कार्यवाही करने की मांग की है । पुलिस ने पीड़ित बेटी को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया । बताया गया कि दुष्कर्मी पिता दुष्कर्म की पुलिस से की गई शिकायत की भनक मिलते ही घर से भाग गया है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb