कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अगस्त 2022
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला लोहाई श्यामागेट निवासी खुशबू गुप्ता पुत्री अजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा है कि उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लगभग 20 लाख रुपया खर्च करके उसकी शादी जनवरी 2020 में आगरा रोड रिलैक्सको शोरूम के सामने निकट ग्रैंडस्पाइस होटल कोतवाली व जनपद एटा निवासी मोहित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद गुप्ता के साथ की थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली जन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और पति मोहित गुप्ता, सास राजकुमारी, जेठ अजय गुप्ता ,विजय गुप्ता ,अमित गुप्ता ,व जेठानी सीमा गुप्ता, रितु गुप्ता ,गुंजन गोयल आदि सभी लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में इनोवा कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करना उसके पिता के बस की बात नहीं थी। इन लोगों ने माह जुलाई 2021 में आधी रात को मुझे बेरहमी से मारा पीटा तथा कई जगह सिगरेट से जलाया। इसकी सूचना मैंने किसी तरह अपने मायके वालों को दी। मेरे पिता तथा भाई ने एटा पहुंचकर बात की तो इन लोगों ने इनसे भी अभद्रता की। किंतु किसी तरह उस वक्त ससुराली जनों के इस आश्वासन पर की भविष्य में ऐशी गलती नहीं होगी । मामला निपटा दिया। इसके कुछ समय बाद मैं गर्भवती हो गई । इस बारे में जब मैंने अपने पति तथा सास को बताया तो उन्होंने मुझ पर यह कहते हुए की यदि तेरे बच्चा पैदा हो जाएगा तो तेरा बाप इनोवा कार नहीं देगा और तुझे छोड़ने पर भी बच्चे के कारण मेरे बेटे की दूसरी शादी नहीं हो पाएगी । फिर इन लोगों ने मुझे बेरहमी से मारा पीटा। इसकी सूचना मिलने पर मेरे पिता तथा भाई एटा पहुंचे। जहां से पुलिस की सहायता लेकर मुझे मेरे ससुराली जनों के चंगुल से छुडाकर कायमगंज ले आए ।महिला का आरोप है कि मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया ।जिंदगी खतरे में पहुंचने लगी तो डाक्टर की सलाह पर काफी समय से उपचार कराती रही ।समय मिलते ही भयभीत महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 8 आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498a, 323 ,504 ,506 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb