Kaimganj news कायमगंज/फर्रूखाबाद 17 जून 2023।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पर मात्र 9 फरियादियों को ही मौके पर न्याय मिल सका। शनिवार को तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में 152 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग 62 ,पुलिस विभाग से 40, बिजली विभाग से 15 अन्य 27 शिकायतें जिनमें से 9 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिल गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ,एसडीएम यदुवंश कुमार ,क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम खां आदि सहित संबंधित विभागों की अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी मातहतो को 15 दिवस के अंदर मौके पर पहुंच है। शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संपूर्ण समाधान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजमंगल दीक्षित ने शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि पुरानी गल्ला मंडी में मछली आखेट एवं बिक्री पर रोक नहीं लगाई जा रही है जबकि जून जुलाई-अगस्त में मछलियों के प्रजनन काल को लेकर प्रशासन द्वारा अध्यादेश जारी कर उनके आखेट पर रोक लगाई थी लेकिन अनदेखी के चलते पुरानी गल्ला मंडी में धड़ल्ले से मछलियों का आखेट हो रहा है जबकि बगल में ही मंदिर है व नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों मैं आने जाने का मुख्य मार्ग भी है।
ग्राम रायपुर निवासी महिला फूलन देवी पत्नी अनिल कुमार जाटव ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है।और अपने भाइयों के कहने पर शराब पीकर हमारे साथ मारपीट कर घर से निकालने के लिए दबाब बनाता है। जिससे वह अपनी जमीन की बिक्री कर दें । महिला इस संबंध में कई बार पुलिस से न्याय की फरियाद कर चुकी।
ग्राम पितौरा निवासी सावित्री देवी पत्नी पप्पू सक्सेना ने कहा कि उसका पुत्र संजीव बा पुत्रवधू रीना दोनों उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं हम लोग काफी बुजुर्ग है।
नगर के मोहल्ला चिलांका का निवासी कृष्ण कुमार पुत्र कालेश्वर ने कहा के ग्राम सोना जानकीपुर निवासी मोरपाल पुत्र मुरलीधर व पंकज कुमार पुत्र मोरपाल बहुत शातिर बा गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं मोरपाल के पास बंदूक है जिसका शस्त्र लाइसेंस नागालैंड दीमापुर की सरकार के द्वारा बना है। मोरपाल का लाइसेंस अजी प्रक्रिया द्वारा बना है इसलिए उपरोक्त लाइसेंस की नागालैंड सरकार द्वारा जांच प्रक्रिया लंबित है और लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया है।उपरोक्त व्यक्ति के लाइसेंस का नवीनीकरण 26/ 11/ 2022 है जोकि समाप्त हो गई है। नवीनीकरण दिनांक लगभग 7 माह पूर्व भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में उपरोक्त व्यक्ति का हथियार थाने पर या रजिस्टर शस्त्र की दुकान पर जमा कराया जाना उचित प्रतीत होता है।परंतु मोरपाल अपने हथियार का खुलेआम प्रदर्शन करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देता है । उक्त दबंग हथियार के बल पर दहशत फैलाता रहता है फेसबुक फोन के माध्यम से भी परिवार वालों की हत्या की धमकी आए दिन पंकज कुमार मोरपाल व करणवीर दे रहे हैं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb