Kaimganj news – इस केंद्र से उठती बदबू फैला रही पड़ोसी ग्रामों में प्रदूषण
– कई तालाब और प्लाट पूरी तरह नगर के कचरे से पट चुके हैं, जिससे तालाबों का तो अस्तित्व ही नहीं बचा
कायमगंज / फर्रूखाबाद 27 जुलाई
भारत को गंदगी तथा प्रदूषण से मुक्त रखने का देश के प्रधानमंत्री ने भले ही एक अच्छा सपना संजोकर स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत कराई । लेकिन विभागीय कर्मचारी और अधिकारी उनके ही सपने पर पलीता लगा रहे हैं। ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु फर्रुखाबाद जनपद की नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा एक करोड़ से अधिक की लागत से बनबाये गये कानपुर मण्डल के प्रथम मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर( एमआरएफ )का 11 सितम्बर 2019 को बनना शुरू हुआ था। जिसका उद्घाटन 30 जुलाई 2020 को तत्कालीन डीएम मानवेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र पैंसिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक व ईओ सीमा तोमर द्वारा किया गया था।
करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया एमआरएफ सेंटर बदहाल पड़ा है। एमआरएफ सेंटर के आस- पास गंदगी और कूड़े का ढेर है।, जिससे बीमारियों का खतरा लोगों के सिर पर मंडरा रहा है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी एमआरएफ सेंटर ने रफ्तार नहीं पकड़ी।
जब यह सेंटर बनकर तैयार हुआ। तब लोगों को उम्मीद थी। हमारे आस पड़ोस की गंदगी दूर होगी और हमें आस- पास का वातावरण स्वच्छ और सुंदर नगर मिलेगा।, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह सेंटर अभी शुरू नहीं हो सका और वर्तमान समय का आलम यह है कि सेंटर पर गंदगी और अव्यवस्था का अंबार है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कूड़े के निस्तारण के बजाय कूड़े को आस पास सड़क किनारे बनी पानी निकास के लिए खंदी, तालाबों, खाली प्लाटों व नगर के बाहर सड़कों के किनारे फेंका जाता है। जिसके कारण बीमारियों के खतरे के साथ -साथ, यही कूड़ा जहरीली हवा और प्रदूषण उगल रहा है।जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जाता।
इनसेट:-
*कचरा स्टोर केंद्र का विवाद न्यायालय में*
एमआरएफ सेंटर से कुछ दूरी पर बने कचरा स्टोर केंद्र की बाउंड्री प्रशासन द्वारा बनवाई गई। किंतु उसे बीच में ही रोकना पड़ा । क्योंकि जिस भूमि पर स्टोर केंद्र बन रहा था। उसके स्वामित्व वाले लोग न्यायलय की शरण में पहुंच गए हैं। स्टोर के बाहर मिली वृद्धा मालती देवी पत्नी पातीराम ने बताया की प्रशासन ने उनकी भूमि पर जबरिया कब्जा किया था। न्यायालय से आदेश आ गया। लेकिन वास्तविकता से अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। परिवार छप्पर की मड़ैया में रहते हैं। और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। यहां लगे कचरे के ढेर की दुर्गंध में रहना पड़ रहा हैं। कुछ गाडियां कचरा फेंकने आती हैं।
इनसेट:-
*कही गई थी, एक टन कूड़े के रोजाना निस्तारण की बात*
कायमगंज/ 27 जुलाई
जब एमआरएफ केंद्र का उद्घाटन हुआ था । तब ईओ सीमा तोमर ने बताया था कि नगर से करीब एक टन कूड़ा रोजाना निकलता है। अभी तक यह सड़क किनारे फेंका जाता था। अब इस कूड़े से आय बढ़ाने की दिशा में सेंटर पर शुरुआत हो गई है।
डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पर कूड़े से ठोस कचरे व पॉलीथिन, प्लास्टिक, लोहा आदि को छांटा जाएगा। यह प्लांट 33 लाख की लागत से बना है। गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए 35 लाख का प्लांट जल्द बन जाएगा।
इनसेट:-
*इस अव्यवस्था पर क्या कह रहे हैं जिम्मेदार देखें *
कायमगंज= 27 जुलाई
पूर्व चेयर मैन सुनील चक ने कहा की तीन बार में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से एमआरएफ केंद तैयार किया गया था।, हमारा कार्यकाल पूरा हो गया।कहकर, वर्तमान चेयरमैन की जिम्मेदारी बताते हुए कहा है कि वे प्राथमिकता से इस पर ध्यान दें। इससे पालिका की आय भी बढ़ेगी और कचरा का निस्तारण भी होगा।
जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी धनुषधारी सिंह वा चेयरमैन डॉक्टर शरद गंगवार से बात करनी चाही, तो रिंग जाने के बाद भी उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई। यह है वर्तमान में इस केंद्र का हाल जहां लग चुकी है लागत करोड़ों की, लेकिन परिणाम वह नहीं निकला ,जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb