KAIMGANJ NEWS बार एसोसिएशन रेवेन्यू कायमगंज में चुनाव की मांग तेज, वकीलों ने उठाई आवाज जताया विरोध

IMG 20250902 WA0241

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज बार एसोसिएशन रेवेन्यू के चुनाव को लेकर वकीलों ने एसोसिएशन का चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग उठाई है। वही वकीलों में रोष व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, वकील विश्वेश्वरदयाल यादव, लज्जाराम, रामदास वर्मा, नाजिर खा, संजीव कुमार यादव, राहुल सक्सेना, हुमैर खा, बालकिशन, माधव शुक्ला, मोहम्मद इलियास, राकेश नारायण सक्सेना शैलेश कुमार, रोहित कुमार, रीना भारद्वाज आदि ने बताया एसोसिएशन का पिछला चुनाव 29 अप्रैल 2023 को सम्पन्न हुआ था, जिसका कार्यकाल 29 अप्रैल 2024 को पूर्ण हो गया। इसके बाद से ही अधिवक्ता लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने 22 मई 2024 को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को प्रार्थना पत्र सौंपा था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

income tax filing

इसी तरह 30 अप्रैल और 28 अगस्त को भी चुनाव करवाने के लिए ज्ञापन दिया गया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। वकीलों का कहना है कि तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अधिकारियों-कर्मचारियों पर बार एसोसिएशन का कोई प्रभाव नहीं रह गया है। अधिकारियों की तानाशाही और कर्मचारियों की मनमानी से अधिवक्ताओं का सम्मान भी दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इस स्थिति में चुनाव होना बेहद जरूरी है। वकीलों ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अध्यक्ष और सचिव से मांग की है कि एल्डर्स कमेटी को आदेशित कर वायलॉज के अनुसार चुनाव कार्यक्रम घोषित कराया जाए। इस संबंध में 2 मई को ईमेल और रजिस्टर्ड डाक से भी प्रार्थना पत्र भेजा गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes