Kaimganj news-तीन दिन पूर्व आरोपी गेहूं फसल की सिंचाई के बहाने युवक को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था
-शराब के नशे में आरोपी ने ही मृतक के भाई से कहा था कि उसने तुम्हारे भाई को मार कर जमीन में दबा दिया है
कायमगंज /फर्रुखाबाद 18 दिसंबर 2023
आज एक 27 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिट्टी से दबा हुआ पाया गया । सूचना पर डायल पुलिस 112 पहले पहुंची । इसकी सूचना पर थाना पुलिस तथा पुलिस क्षेत्राधिकार भी मौके पर पहुंच गए ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर निवासी 27 वर्षीय हरिनंदन उर्फ बाबा यादव पुत्र धनपाल सिंह को इसी गांव का निवासी नंदराम यादव पुत्र रामराज सिंह यादव 16 दिसंबर की शाम को गांव के रकवे में लगे सरकारी नलकूप से अपने गेहूं की फसल की सिंचाई करने के बहाने अपने साथ बुलाकर ले गया था । किंतु जब वह वापस घर नहीं लौटा तो मृतक हरिनंदन सिंह के भाई प्रवेश तथा पिंटू ने नंदराम से पूछा कि बाबा घर वापस नहीं लौटे हैं ।प्रवेश के अनुसार नशे की हालत में नंदराम ने उससे कहा कि हरिनंदन को तो मैंने मारकर खेत में ही दफन कर दिया है। लेकिन प्रवेश ने उसकी इस बात को मजाक समझा और शाम को ही अपने घर आ गया । रात भर इंतजार करने के बाद भी जब हरिनंदन वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई ।उन्होंने पूरी रात इधर-उधर खोज बीन की । किंतु कहीं कोई पता नहीं चला । सवेरे लगभग 8:00 बजे से कुछ पहले मृतक के घर वालों ने डायल पुलिस 112 को फोन द्वारा सूचना दी । डायल पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक के घर वालों से बातचीत करने के बाद मौका देखने गई । इधर-उधर देखने के बाद घटनास्थल से लगभग 50 कम की दूरी पर मृतक की साइकिल झाड़ियां के पास पड़ी हुई दिखाई दी । तो शंका गहरा गई । इसके बाद जिस खेत में पानी लगाया था । उस पर जाकर देखा तो जिस जगह मृतक को मिट्टी में दबाया गया था । वहां उसकी जैकेट का एक भाग मिट्टी से लथपथ पानी से भीगा हुआ दिखाई दिया । उस जगह की मिट्टी हटाकर देखा तो नीचे शव दबा हुआ था । दबे हुए शव को थोड़ा ऊपर किया तो पुलिस के साथ में मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने शव की पहचान हरिनंदन सिंह यादव उर्फ बाबा के रूप में की । सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार सोहराव आलम तत्काल मौके पर पहुंच गए । उन्होंने मृतक के पिता भाई तथा अन्य लोगों से बातचीत करके घटना के संबंध में सत्यता जानने का प्रयास किया । साथ ही घटना का बारीकी से निरीक्षण किया । मृतक के पिता धनपाल तथा भाई प्रवेश एवं पिंटू ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नंदराम उसके भाई को घर से बुलाकर लाया था और यहां लाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को मिट्टी से ढक दिया । सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए ।समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्यवाही करने में जुटी हुई थी । वहीं पुलिस ने इस घटना का पटाक्षेप करने के लिए गांव के ही दो लोगों को जिसमें एक ने आरोपी के साथ दारू का सेवन किया था । वहीं दूसरा उसका संबंधी बताया जा रहा है । दोनों को फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए रोक लिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मृतक बहुत सीधा-साधा अविवाहित गरीब आदमी था जो मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था।
इनसैट: –
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर में घटी घटना के संबंध में वहां मौजूद लोग तथा मृतक के पिता एवं भाई तथा बिलखती महिलाएं कह रही थी कि हरिनंदन को पहले यहां शराब पिलाई गई और उससे खेत की सिंचाई भी करवाई । इसके बाद फावड़ा से प्रहार कर उसकी जान ले ली । समाचार लिखे जाने तक बताया जा रहा है कि तीन नामजद लोगों के अलावा एक व्यक्ति जिसने साथ में घटना वाली शाम किसी शराब के ठेके पर जाकर साथ-साथ दारु पी थी । दूसरा आरोपी का रिश्ते में साढू , दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस अपनी हिरासत में बैठा ले हुए है । अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार हिरासत में लिए गए दो व्यक्तियों में से आरोपी के साढू चंद्रपाल सिंह को पूछताछ के बाद आशंका दूर होने पर छोड़ दिया गया है। वही पंचनामा भरने के बाद शव को भी पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb