kaimganj news:–डॉ शरद गंगवार के चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

Picsart 23 04 24 18 38 47 661

Kaimganj news

– बडी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने दिया विजय श्री का आशीर्वाद

– प्रत्याशी ने जनता से किया वादा पुरानी गलतियों में सुधार के साथ ही नए सिरे से होगा विकास का प्रयास
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 अप्रैल 2023

डॉक्टर शरद गंगवार के चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग कार्यालय पर मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचार भी रखें। बताते चलें कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शरद गंगवार चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।

जिसको लेकर आज चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नगर के मोहल्ला जटवारा में विधिवत रूप से सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान जनता से अपील की गई की डॉ शरद गंगवार को भारी मतों से विजय बनाएं तथा नगरपालिका को आदर्श नगर पालिका तक ले जाने के लिए डॉ शरद गंगवार के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान सबसे पहले कार्यालय का फीता काटते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद वहां मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। डॉ प्रवीण रस्तोगी ने बोलते हुए कहा कि नगर पालिका मेम्बरों से चलती है। अपने-अपने वार्डो से ऐसे मेंबरों को चुने जो शिक्षित हो और नगरपालिका को आदर्श नगर पालिका बनाने में मदद करें। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जो पूर्व में गलतियां हुई उसको सुधारा जाएगा। इसके अलावा जो हाल आज नगरपालिका का है। जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। पानी की मशीनें बंद पड़ी हुई है। लाइट बिजली की व्यवस्था पूरी तरह नगरपालिका की चौपट हो चुकी है। इस सब को चुनाव जीतने के बाद दुरुस्त किया जाएगा। जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा आप लोगों की मदद से दिलाया जाएगा। वक्ता हिलाल खान ने कहा कि जो भी कुछ हुआ उसे भूल कर एकजुट होकर डॉक्टर साहब के हाथों को मजबूत करना है। इसके लिए हम सब को एक मंच पर आकर अपने इमानदार कर्मठ जुझारू नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ शरद गंगवार को विजय बनाना है। इसके अलावा तमाम वक्ताओं में अपने- अपने विचार रखे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान डॉ अनुपम अग्रवाल, डॉ प्रवीण, सूमु गंगवार, गिरीश चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र स्वरूप मिश्रा ,डॉ अशोक सिद्धार्थ, निगम गंगवार, सोहराब खान, सोनू गंगवार के अलावा सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes