KAIMGANJ NEWS – कई नलों की मरम्मत के साथ ही अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगने तथा जगह-जगह अलाव जलाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ले की कांग्रेस नेता के कार्यों की प्रशंसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
विकासखंड कायमगंज के वार्ड नंबर 1 के कई ग्रामों में पिछले लंबे समय से लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप पाइप खराब पड़े थे ।
इनसे पानी का एक बूंद भी नहीं निकल रहा था । ग्रामीण पेयजल की समस्या से खासे परेशान थे । वहीं कई ऐसे स्थान थे जहां शाम ढलते ही घोर अंधेरा छा जाता था । इसी अंधेरे का लाभ उठाकर अराजकतत्वों द्वारा इस क्षेत्र में कई जगह चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम भी दिया जा चुका है ।
वहीं इस वक्त पड रही भीषण सर्दी से लोग खासे परेशान हो रहे थे । उन्हें बचाव के लिए अलाव की जरूरत महसूस हो रही थी । जब इस बात की जानकारी पूर्व विदेश मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बेटे उमर खुर्शीद को हुई तो उन्होंने यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद उर्फ मामा से विचार विमर्श किया । इसके तुरंत बाद जुनैद की देखरेख में उन सभी इंडिया मार्का हैंड पाइपों का सर्वे कराया गया जो खराब अथवा बंद पड़े थे । इसी के साथ अंधेरे स्थानों पर उजाला करने के लिए स्ट्रीट लाइटों वाले स्थानों को भी चिन्हित किया गया । साथ ही तिराहों चौराहों तथा घनी बस्तियों के बीच उपयुक्त स्थानों पर एवं आम रास्तों के किनारे सुरक्षित स्थान पर अलाव जलाने के स्थान को देखा गया । लोगों की जरूरत को देखते हुए कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद के दिशा निर्देश पर यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष जुनैद ने सभी सर्वे पूरे होते ही काम शुरू कर दिया । आज उन्होंने क्षेत्र के गांव लालबाग हमीरपुर खास में इदरीश के घर के पास बंद पड़े नल की मरम्मत कराकर उसे सही करा दिया । अब वह पानी देने लगा है । पड़ोस के लोग इस नल के पानी का उपयोग करने के साथ ही इस नेक कार्य के लिए कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद तथा जुनैद की प्रशंसा कर कर रहे हैं । निस्वार्थ भाव से की गई इस जन सेवा के प्रति क्षेत्र में कांग्रेस नेता की प्रशंसा करते हुए लोग आभार व्यक्त कर रहे हैं । इससे पहले कांग्रेस नेता ने अपने निजी साधनों से ग्राम लालबाग , गांव कटरा रहमत खां के मोहल्ला किला,आताईपुर,गौरइयापुर , के अलावा लालपुर पट्टी ,घसिया चिलौली,प्रेमनगर ग्रामों में बंद पड़े हैंडपाइपों की मरम्मत करवाकर उन्हें उपयोग में लाने योग्य करा दिया । वहीं इन सभी ग्रामों में आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइटें लगवाईं तथा दर्जनों स्थानों पर सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाने की व्यवस्था कराई । क्षेत्रीय लोग उनके इस नेक कार्य से काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं ।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb