पी टी बैंड की आकर्षक ध्वनि के बीच बच्चों ने प्रभात फेरी के साथ मनाई जयंती

Picsart 22 10 02 19 39 05 487

कायमगंज फर्रुखाबाद 2 अक्टूबर 2022
विकास खंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी – शास्त्री जयंती-कार्यक्रम का शुभारंभ प्र०अ० राजकिशोर शुक्ल ने ध्वजारोहण के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेशकार ने की । मथुरा से पधारी साध्वी रश्मि को मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र कुमार ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने देश भक्ति के गीतों साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। सहायक अध्यापक आकाश पाल ने शास्त्री जी एवं गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कमलेश राजपूत ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। प्र०अ०राज किशोर शुक्ल ने संचारी रोग नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने बच्चों के साथ -साथ उपस्थित अभिभावकों को भी शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सुश्री रश्मि, कामिनी, आशा उमा, विद्या ,मोहिनी, राजश्री ने भी संबोधित किया। शराब से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे लोगों ने काफी प्रेरणाप्रद बताया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों अभिभावकों एवं आगंतुकों द्वारा विशेष सह भोजन के साथ हुआ। प्रातः काल में स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर पी टी बैंड बजाते हुए प्रभात फेरी निकाली। जिसकी धुन सुनकर ग्रामीण समझ गए कि आज कोई विशेष उत्सव या कार्यक्रम है, और जब बच्चे गांव की गलियों से निकले तो उनके द्वारा लगाए गए गगनभेदी नारों से साफ हो गया कि बच्चे गांधी -शास्त्री जयंती अवसर पर राष्ट्रीय पर्व के रूप में 2 अक्टूबर को कार्यक्रम द्वारा जन जागृत करते हुए सभी ग्राम वासियों को आमंत्रित भी कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद बहुत से जागरूक ग्रामवासी कार्यक्रम स्थल, स्कूल परिसर, में स्वत: ही पहुंचने लगे थे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes