– वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर पेराई के लिए गन्ना डाल शुरू कराया चीनी मिल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 नवंबर 2022
जनपद फर्रुखाबाद की इकलौती औद्योगिक इकाइयां द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड का आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पेराई सत्र प्रारंभ हो गया । पेराई सत्र का प्रारंभ होने से पूर्व वैदिक मंत्रोचार के साथ परिसर में हवन पूजन किया गया। और इसके तुरंत बाद फीता काटकर मिल मशीनों का बटन दबाकर उन्हें चालू कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी एम अरुण मौली ने विधिवत रूप से नवीन पेराई सत्र का उद्घाटन करते हुए पेराई का शुभारंभ कराया । पेराई सत्र प्रारंभ होने के अवसर पर मिल पहुंची ,जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने सप्लाई बेल्ट में गन्ना लगाकर गन्ना पेराई की शुरुआत कराई।

पेराई सत्र आरंभ होने के अवसर पर तौल के लिए कांटे पर अपना गन्ना सबसे पहले लेकर पहुंचे ट्रैक्टर ट्राली वाले कृषक ग्राम जिजौटा निवासी सीनियर सिटीजन अशोक सिंह को गमछा तथा बाल्टी एवं ग्राम नरैनामऊ के गन्ना कृषक विनोद कुमार का बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे गांव लालपुर पट्टी निवासी बैलगाड़ी वाले मदनलाल को भी गमछा तथा बाल्टी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल ने बैलगाड़ी तथा ट्रैक्टर की कांटे पर लाए गए गन्ने की तौल कराते हुए गन्ना खरीद कार्य का भी शुभारंभ कराया ।

पेराई सत्र शुभारंभ अवसर पर मिल प्रधान प्रबंधक किशनलाल ने बताया कि चीनी मिल द्वारा पिछले सत्र का पूरे का पूरा गन्ना मूल्य गन्ना उत्पादक सप्लाई देने वाले कृषकों का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी गन्ने से चीनी की रिकवरी सही अनुपात में ही प्राप्त होगी और गन्ना उत्पादक किसानों को उनके गन्ने का मूल्य समय से ही भुगतान कर दिया जाएगा। चीनी मिल का वैसे तो आज से पेराई सत्र शुभारंभ हो चुका है । लेकिन इस मिल की मशीनें काफी पुरानी और जर्जर हैं। आए दिन पिछले ही सत्र में इनमें खराबी आती रहती थी। जिसके कारण कई- कई दिनों तक पेराई का काम बंद रहता था। और ऐसे में भीषण ठंड के मौसम में भी यहां गन्ना लाने वाले किसान सर्दी में ठिठुरते हुए परेशान होते रहे। वही मशीनें हैं, उनकी वही दशा है, ऐसी जर्जर हालत में यह सहकारी चीनी मिल कितना गन्ना सफलतापूर्वक बिना किसी रूकावट के जिसमें मशीनों में खराबी ना आए, पेराई कर पाएगा। इस बारे में कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। तकनीकी हिसाब से भी इस मिल की पेराई क्षमता अन्य मिलों की अपेक्षा बहुत कम है । यदि मशीनें सही ढंग से काम करें ,तो भी यह अपनी क्षमता के अनुसार 12:से 16: हजार कुंटल मुश्किल से गन्ना की पेराई एक दिन में करने में सफल होता है। ऊपर से लचर तथा सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था एवं जर्जर मशीनें होना। इस बात की ओर संकेत देता है कि नवीन पेराई सत्र भी अपने पूरे समय पूरी क्षमता से काम करने में सफलता प्राप्त करेगा अथवा नहीं। इसकी आशंका लगातार क्षेत्रीय गन्ना उत्पादक किसानों को बनी हुई है । खैर जो भी हो आज से मिल का उद्घाटन तो हो ही गया। पूरे समय कुछ ना कुछ तो पेराई होगी ही। इसी बात को लेकर लोग संतोष व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में हो रहे गन्ने के उत्पादन के लिहाज से अब यह आवश्यक है कि मिल की दशा में सुधार लाया जाए ।
जिससे कि गन्ने की पैदावार का प्रतिशत जो लगातार हर वर्ष कम होता जा रहा है ,और अधिक कम ना हो। प्रशासन और शासन इस ओर यदि ध्यान देता है तो गन्ना उत्पादक किसानों एवं जिले की इकलौती औद्योगिक इकाई दोनों के लिए अच्छा ही रहेगा।
उद्घाटन अवसर पर सीडीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल के अतिरिक्त जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल , सी सी ओ प्रमोद यादव ,चीफ इंजीनियर विनोद दयाल, चीफ केमिस्ट विवेक यादव तथा चीनी मिल स्टाफ एवं कुछ क्षेत्रीय गन्ना उत्पादक कृषकगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
तमंचे सहित पकड़ा गया युवक, आलोक गोलीकांड का अभियुक्त
-
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जरूरत से कम मिलने वाला राशन केंद्र संचालिकाओं के लिए बना परेशानी का कारण
-
Kaimganj News: दिन-ब-दिन बढ़ती नगर में जाम की समस्या से जरूरतमंद नगरवासी तथा आने वाले ग्रामीण होते हैं परेशान
-
Punjab: चार युवतियों ने युवक अगवा कर किया दुष्कर्म
-
कायमगंज समाचार: गेट के बाहर इंतजार करते रहे बच्चे, समय से नहीं खुला स्कूल

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb